युवक की चाकू गोदकर हत्या करने वाले आरोपी पिता-पुत्र को पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिल्ली के जाफराबाद में युवक की बाप-बेटों ने चाकू मारकर हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पिता और उसके नाबालिग बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि एक आरोपी की पहचान मंजूर के तौर पर हुई है, हम मामले की जांच कर रहे हैं।

बता दें कि 25 वर्षीय सलमान की मंगलवार को हत्या कर दी गई थी। दरअसल सलमान एक लड़की से प्यार करता था। लड़की के पिता और भाईयों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। लड़की के दो भाई मोहसिन और एक नाबालिग भाई ने पिता के साथ मिलकर सलमान की चाकू घोपकर हत्या कर दी।

murder

शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि लड़की के परिवार वाले इस रिश्ते के खिलाफ थे। जिसके बाद लड़की के पिता और भाइयों ने जाफराबाद के चौहान बांगड़ इलाके में कल्याण सिनेमा के पास सलमान की हत्या कर दी।

मंगलवार को इस हत्या के बाद पुलिस ने बताया कि हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। मंजूर और उसके बेटे फरार हैं। उनकी धरपकड़ के लिए पुलिस की टीम लगातार काम कर रही है। मामले की जांच चल रही है। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

जांच में पता चला कि सलमान लड़की के साथ दो साल से रिलेशनशिप में था, लेकिन इस रिश्ते पर लड़की के घरवालों को आपत्ति थी। लड़की के पिता मंजूर और भाई मोहसिन ने सलमान के ऊपर हमला कर दिया। इस हमले में मंजूर का नाबालिग बेटा भी शामिल था।

सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि मोहसिन ने सलमान को रोका और उसके साथ मारपीट करने लगा। इसके बाद उसपर चाकू से हमला कर दिया, जिसके बाद सलमान बाइक से गिर जाता है। तभी वहां मंजूर भी पहुंचता है और उसपर चाकू से हमला कर देता है। दोनों घटना को अंजाम देने के बाद वहां से फरार हो जाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+