Delhi: केजरीवाल को जांच के लिए बुलाने पर आग-बबूला हुईं आतिशी, बोलीं- जांच नहीं अरेस्ट करने के लिए बुला रहे
Excise policy case: दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल को उत्पाद शुल्क नीति मामले में पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ED) के द्वारा बुलाए जाने पर दिल्ली की मंत्री और AAP नेता आतिशी गुस्से से आग-बबूला हो चुकी हैं।

ईडी द्वारा केजरीवाल को बुलाए जाने पर आतिशी ने कहा ED स्वतंत्र एजेंसी नहीं वो भाजपा का एक राजनीतिक टूल है। इसके साथ ही आतिशी ने कहा कि ईडी केजरीवाल को कथित शराब नीति घोटाले में जांच के लिए नहीं बल्कि उन्हें अरेस्ट कर सलाखों के पीछे डालने के लिए बुला रही है।
बता दें केजरीवाल ने उत्पाद शुल्क नीति केस में हाईकोर्ट में नई याचिका दाखिल की है। अपनी नई याचिका में दिल्ली हाई कोर्ट से सीएम केजरीवा ने कहा है कि प्रवर्तन निदेशालय को उत्पाद शुल्क नीति मामले में उनके खिलाफ "जबरन कार्रवाई" न करने का निर्देश दिया जाए।
ये याचिका सीएम ने तब दाखिल की जब केंद्रीय जांच एजेंसी ED ने आम आदमी पार्टी के संयोजक केजरीवाल को 21 मार्च को उसके सामने पेश होने के लिए नौवां समन जारी किया था। केजरीवाल ने ईडी के पहले के सभी आठ समन को नजरअंदाज कर दिया था।
दिल्ली HC में सीएम अरविंद केजरीवाल की नई याचिका पर दिल्ली की मंत्री आतिशी ने गुरुवार को ये साफ किया है कि ED अब एक स्वतंत्र जांच एजेंसी नहीं है। ED भाजपा को एक टूल के रूप में इस्तेमाल कर रही है। आतिशी ने विपक्ष को खत्म करने के लिए आज, ED का इस्तेमाल कर रही है।
आतिशी ने आरोप लगाया कि ईडी अरविंद केजरीवाल को जांच का हिस्सा बनने के लिए नहीं बल्कि गिरफ्तार करने के लिए बुला रही है, ताकि वह चुनाव में प्रचार न कर सकें। आतिशी ने कहा अगर गिरफ्तारी उनका लक्ष्य नहीं होता, तो वे अदालत के सामने ऐसा कह सकते थे।
बता दें इससे पहले ईडी के द्वारा कथित दिल्ली शराब नीति घोटाले से जुड़े मामले में सीएम केजरीवाल को ED द्वारा भेजे गए नौ समन के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी और मंगलवार को कोर्ट ने सीएम की इस याचिका पर सुनवाई करते हुए ईडी से जवाब मांगा है और अब इस केस में अगली सुनवाई 22 अप्रैल को दिल्ली हाई कोर्ट में होगी।












Click it and Unblock the Notifications