महामारी में मां-बाप को खोने वाले बच्चों की पढ़ाई रहेगी जारी, दिल्ली सरकार ने मांगा ATR
नई दिल्ली, 9 जून: कोरोना महामारी की वजह से देश में लाखों लोगों की जान गई। जिससे बहुत से बच्चों के सिर से मां-बाप का साया उठ गया। ऐसे बच्चे शिक्षा से वंचित ना हों, इसके लिए दिल्ली सरकार एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। इसके तहत कोविड के कारण माता-पिता को खोने वाले बच्चों की शिक्षा सुनिश्चित की जाएगी। इसके लिए शिक्षा विभाग के अधिकारियों से कार्रवाई रिपोर्ट (एटीआर) मांगी गई है।

जानकारी के मुताबिक राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने इस दिशा में कई सुझाव दिए थे। जिस पर दिल्ली सरकार ने जिलेवार नोडल अधिकारियों से स्थिति रिपोर्ट मांगी है। मामले में एक अधिकारी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने भी उन बच्चों की शिक्षा का संज्ञान लिया था, जिन्होंने मार्च 2020 के बाद अपने माता-पिता या दोनों में से किसी एक को खो दिया है। इसके अलावा मई में हुई सुनवाई के दौरान कोर्ट ने बच्चों के स्कूल छोड़ने पर भी चिंता व्यक्त की और राज्यों को ऐसे बच्चों की शिक्षा निश्चित करने को कहा। इसी क्रम में जो कार्रवाई हुई है, उसकी जानकारी एनसीपीसीआर को भेजी जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications