'...जो झुके नहीं उन्हें जेल', हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी पर AAP का बीजेपी पर निशाना

झामुमो नेता हेमंत सोरेन (Hemant Soren) की गिरफ्तारी को लेकर बीजेपी पर आम आदमी पार्टी ने जमकर निशाना साधा है। दिल्ली सरकार में मंत्री व आम आदमी पार्टी नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा है कि जिन्हें बीजेपी भ्रष्ट बताती थी आज उन्हीं लोगों को पार्टी ने जगह दी है। जबकि भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने को जेल में डाला जा रहा है।

झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी समेत कई अन्य दलों के नेताओं ने बीजेपी को निशाने पर ले रहे हैं। आम आदमी पार्टी ने ईडी के ताजा एक्शन को बीजेपी आदिवासी विरोधी मानसिकता का परिणाम बताया है।

Saurabh Bhardwaj ED action over Hemant

एक्स पर एक पोस्ट में आप नेता सौरभ भारद्वाज ने लिखा, "जिन्हें भाजपा भ्रष्ट बताती थी, वो भाजपा की सरकारों में मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और मंत्री बने हुए हैं। हेमंत बिस्वा सरमा, अजीत पवार, नारायण राने, सुभेंदु अधिकारी, छगन भुजबल, पेमा खांडू, जो रुके नहीं, झुके नहीं, दबे नहीं, डरे नहीं...वो बारी बारी जेल जाएंगे।"

वहीं दिल्ली सरकार में मंत्री व आप नेता आतिशी ने कहा कि सोरेन की गिरफ्तारी भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा लोकसभा चुनाव से पहले विपक्ष पर हमला करने का प्रयास है। आतिशी ने कहा कि उन्हें पूरा यकीन है कि अगले एक महीने में कई और विपक्षी नेता गिरफ्तार किए जाएंगे।

आम आदमी पार्टी और झारखंड मुक्ति मोर्चा दोनों दल आईएनडीआईए ब्लॉक का हिस्सा हैं। हेमंत सोरेन को भूमि माफिया के सदस्यों के साथ उनके कथित संबंधों के आरोप, अचल संपत्तियों के कथित अवैध कब्जे से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप थे, जिसके तहत केंद्रीय एजेंसी ईडी ने उन्हें गिरफ्तार किया है। ऐसे में आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर तीखा हमला बोला।

आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाते हुए कहा कि हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी लोकसभा चुनाव से पहले विपक्ष पर हमले का प्रयास है। बता दें कि कई घंटों की पूछताछ के बाद ईडी ने हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया था। इससे पहले झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष ने राजभवन जाकर ईडी की अधिकारियों की मौजूदगी में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+