Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Earthquake: दिल्ली-NCR में 24 घंटे में दूसरा भूकंप, झटकों से फैली दहशत! जानें कितनी थी तीव्रता?

Earthquake in Delhi-NCR: दिल्ली-एनसीआर में बीते 24 घंटे में दूसरी बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। हरियाणा के झज्जर जिले में शुक्रवार (11 जुलाई) शाम 7:49 बजे 3.7 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। झटकों के चलते लोग घरों से बाहर निकल आए।

इससे पहले, गुरुवार (10 जुलाई) सुबह 9:04 बजे झज्जर में ही 4.4 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसके झटके दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद और आसपास के क्षेत्रों में महसूस किए गए थे। दोनों घटनाओं में अभी तक किसी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। आइए विस्तार से जानें...

Earthquake in Delhi NCR

हाल की भूकंपीय गतिविधियां (पिछले 24 घंटे)

  • 10 जुलाई 2025: सुबह 9:04 बजे, 4.4 तीव्रता, झज्जर (हरियाणा), गहराई 10 किमी।
  • 11 जुलाई 2025: शाम 7:49 बजे, 3.7 तीव्रता, झज्जर (हरियाणा), गहराई 10 किमी।

भूकंपीय संवेदनशीलता - क्यों होते हैं झटके?

  • दिल्ली‑NCR क्षेत्र में तीन सक्रिय fault लाइनें हैं (Sohna, Mathura, Delhi‑Moradabad), और हरियाणा में सात, जो उन्हें खास रूप से भूकंपीय बनाती हैं। साथ ही, हिमालय की निकटता, उथले-गहराई वाले भूकंप को आम बनाती है-जिससे तीव्र झटके महसूस होते हैं ।
  • तीव्रता में 4-4.5 रोल्ट की घटनाएं एक सामान्य घटना रही हैं-पिछले 100 सालों में लगभग 25-30 ऐसे झटके रिकॉर्ड हुए । दिल्ली और NCR को जोखिमग्रस्त 'भूकंपीय क्षेत्र IV' में रखा गया है, जिसका मतलब है कि ऐसे झटके संभव हैं।

भूकंप की तीव्रता (Magnitude) के स्तर और प्रभाव को समझें-

तीव्रता (मैग्निट्यूड) स्तर (कैसा भूकंप?) संभावित असर
0.0 - 2.0 सूक्ष्म (Micro) इंसान नहीं महसूस कर सकता, सिर्फ यंत्र पकड़ते हैं।
2.0 - 3.9 बहुत हल्का (Minor) कभी-कभी महसूस होते हैं, कोई नुकसान नहीं।
4.0 - 4.9 हल्का (Light) दीवारें हिल सकती हैं, खिड़की-कांच खड़खड़ा सकता है, मामूली नुकसान संभव।
5.0 - 5.9 मध्यम (Moderate) घरों में दरारें, सामान गिर सकता है, स्थानीय नुकसान संभव।
6.0 - 6.9 मजबूत (Strong) इमारतें हिलती हैं, खतरनाक दरारें, नुकसान ज्यादा हो सकता है।
7.0 - 7.9 गंभीर (Major) बड़े इलाके में तबाही, कई इमारतें ढह सकती हैं।
8.0 - 8.9 विनाशकारी (Great) बड़े शहर तबाह हो सकते हैं, सैकड़ों किलोमीटर तक असर।
9.0 और उससे ऊपर महाविनाशकारी (Extreme) बहुत दुर्लभ, हजारों मौतें संभव, सुनामी और बड़े बदलाव भी हो सकते हैं।

भूकंप के दौरान क्या करें (Do's):

  • अगर आप घर के अंदर हैं- शांत रहें और घबराएं नहीं।
  • किसी मजबूत फर्नीचर (टेबल/बिस्तर) के नीचे जाएं।
  • दोनों हाथों से सिर और गर्दन को ढकें।
  • तब तक रुकें जब तक झटके पूरी तरह रुक न जाएं।
  • दीवारों से दूर रहें - खिड़कियों, शीशों, अलमारियों, पंखों से दूरी रखें।
  • लिफ्ट का प्रयोग बिल्कुल न करें।

अगर आप बाहर हैं:-

  • खुले मैदान में जाएं - बिल्डिंग, बिजली के खंभे, पेड़ों से दूर रहें।
  • सड़क पर हैं तो ट्रैफिक से दूरी रखें।
  • टूटे तारों या गैस लीकेज से दूर रहें।

अगर आप वाहन चला रहे हैं:-

  • गाड़ी धीरे रोकें और किनारे लगाएं।
  • ब्रिज, फ्लाईओवर, टनल, बिल्डिंग्स के पास रुकने से बचें।
  • झटकों के रुकने तक गाड़ी में ही रहें।

ये भी पढ़ें- झज्जर में हिली धरती, दिल्ली-NCR तक महसूस हुए झटके! क्या होता है सिस्मोग्राफ,कैसे बताता है ये भूकंप की तीव्रता?

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+