यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के पार, ट्रैफिक पुलिस ने इन मार्गों से बचने की दी हिदायत
दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ने के कारण ट्रैफिक पुलिस ने कई रास्तों का रूट डायवर्ट किया है, साथ ही कुछ मार्गों पर न जाने की हिदायत दी है।
दिल्ली में जैसे जैसे यमुना का जलस्तर बढ़ता जा रहा हैं, लोगों की परेशानियां और दिक्कतें भी बढ़ती जा रही हैं। इसके चलते दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने शहर में एडवाइजरी जारी करके कई मार्ग पर डायवर्जन की घोषणा की है।
दिल्ली यातायात पुलिस ने बुधवार शाम को घोषणा करते हुए कहा कि दिल्ली और आसपास के इलाकों में लगातार बारिश के कारण यमुना नदी का जलस्तर बढ़ गया है। इस बढ़ते जलस्तर के कारण शहर में यातायात भी प्रभावित हो रहा है। साथ ही किसी भी असुविधा से बचने के लिए सलाह और सुझाए गए मार्गों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

- यमुना में बढ़ते जलस्तर को लेकर इन सड़कों पर यातायात की आवाजाही को नियंत्रित किया गया है।
- वजीराबाद ब्रिज और विकास मार्ग के बीच बाहरी रिंग रोड
- काली घाट मंदिर और दिल्ली सचिवालय के बीच महात्मा गांधी रोड
वैकल्पिक मार्ग
नॉर्थ साउथ मूवमेंट के लिए: बाहरी रिंग रोड - विकास मार्ग वजीराबाद ब्रिज- यमुना सीमांत बंद मार्ग- (पुश्ता 2) बाहरी रिंग रोड अरिहंत मार्ग- महात्मा गांधी मार्ग- विकास मार्ग
ईस्ट-वेस्ट मूवमेंट के लिए: पंजाबी बाग चौक- महात्मा गांधी मार्ग- अरिहंत मार्ग- बाहरी रिंग रोड- वजीराबाद ब्रिज 2) पंजाबी बाग चौक- महात्मा गांधी मार्ग- डीकेएफओ- एम्स चौक- महात्मा गांधी मार्ग- सराय काले खां- महात्मा गांधी मार्ग- विकास मार्ग
इन सड़कों के अलावा दिल्ली के भीतर कॉमर्शियल वाहनों की आवाजाही मुख्य रूप से रिंग रोड पर नियंत्रित की जाएगी। रानी झांसी रोड से आईएसबीटी की ओर जाने वाले कॉमर्शियल वाहनों को वीर बंदा बैरागी मार्ग और न्यू रोहतक रोड की ओर मोड़ दिया जाएगा।
सुप्रीम कोर्ट के फैसले के मद्देनजर गैर गंतव्य कॉमर्शियल वाहनों को दिल्ली में प्रवेश की इजाजत नहीं दी जाएगी। उन्हें ईस्टर्न और वेस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे की ओर मोड़ दिया जाएगा। आईएसबीटी कश्मीरी गेट के आसपास बाढ़ की स्थिति में गाजियाबाद की ओर से आने वाली बसें सीलमपुर मेट्रो स्टेशन के पास समाप्त कर दी जाएगी। गाजियाबाद की ओर से आने वाले अन्य वाहनों को पुश्ता रोड की ओर मोड़ दिया जाएगा।
वजीराबाद ब्रिज से मजनू का टीला की ओर आने वाले ट्रैफिक को मुकरबा चौक की ओर मोड़ दिया जाएगा। बुलेवार्ड रोड से आईएसबीटी की ओर आने वाले ट्रैफिक को शामनाथ मार्ग और महात्मा गांधी मार्ग की ओर मोड़ दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications