जलवायु परिवर्तन के कारण थोड़े समय में हो रही है भारी बारिश, जानिए दिल्ली के मौसम का हाल

नई दिल्ली, 05 सितंबर। इस बार दिल्ली का मौसम आम लोगों के लिए ही नहीं बल्कि वैज्ञानिकों के लिए भी पहेली बना है। इस बार जब दिल्ली में लू चलने का मौसम था, तब लू नहीं चली। इस बार मानसून भी दिल्ली में लेट पहुंचा, बावजूद इसके दिल्ली में बारिश ने 19 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस बार में अब मौसम वैज्ञानिक आरके जीनामणि ने कहा कि 'जलवायु परिवर्तन की वजह से थोड़े समय में भारी बारिश हो रही है। इस साल दिल्ली में यह ट्रेंड साफ तौर पर देखा जा सकता है और इस वजह से ही दिल्ली में जब भी बारिश हो रही है, वो बहुत ज्यादा हो रही है।'

 दिल्ली में बरसेंगे बादल

दिल्ली में बरसेंगे बादल

अब से कुछ देर बाद दिल्ली, करनाल, कैथल, फतेहाबाद, इंदिरापुरम, गाजियाबाद, शामली, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर के अलग-अलग स्थानों पर जोरदारा बारिश की आशंका नजर आ रही है। आईएमडी के मुताबिक एक चक्रवाती परिसंचरण पूर्वोत्तर और उससे सटे पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी पर बना हुआ है जिसकी वजह से एक लोप्रेशर एरिया बना हुआ है, जिससे बारिश होने की आशंका नार्थ इंडिया में नजर आ रही है।

 आने वाले दिनों में दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा?

आने वाले दिनों में दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा?

  • 6 सितंबर-------गरज के साथ आंधी-पानी- तापमान 31 डिग्री के आस-पास
  • 7 सितंबर-----छिटपुट के साथ आंधी-पानी-तापमान 32 डिग्री के आस-पास
  • 8 सितंबर----- गरज के साथ आंधी-पानी- तापमान 33 डिग्री के आस-पास
  • 9 सितंबर------गरज के साथ आंधी-पानी- तापमान 31 डिग्री के आस-पास
  • 10 सितंबर-----गरज के साथ आंधी-पानी- तापमान 34 डिग्री के आस-पास
  • 11 सितंबर -----गरज के साथ आंधी-पानी- तापमान 31 डिग्री के आस-पास
देश के कई शहरों में भारी बारिश का दौर जारी

देश के कई शहरों में भारी बारिश का दौर जारी

केवल दिल्ली ही नहीं बल्कि देश के कई शहरों में भारी बारिश का दौर जारी है तो भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि दिल्ली में आज बादल बरस सकते हैं तो वहीं 07 से 09 सितंबर के दौरान हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तरी पंजाब और जम्मू क्षेत्र और पूर्वी राजस्थान में अलग-अलग भारी वर्षा के आसार हैं तो वहीं उत्तर पश्चिम भारत में हल्की बारिश की संभावना नजर आ रही है।

स्काईमेट ने भी दी चेतावनी

स्काईमेट ने भी दी चेतावनी

स्काईमेट ने कहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान दिल्ली, यूपी, बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, झारखंड,छत्तीसगढ़, पंजाब,हरियाणा , जम्मू कश्मीर, राजस्थान के पूर्वी हिस्से, मध्य प्रदेश, गोवा, महाराष्ट्र, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, गुजरात, यूपी, बिहार, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में जमकर बारिश हो सकती है और इसलिए यहां अलर्ट जारी किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+