DTC के बेड़े में शामिल होंगी 300 एसी इलेक्ट्रिक बसें, दिल्ली सरकार ने प्रस्ताव पर लगाई मुहर

नई दिल्ली। आने वाले गर्मी के मौसम को देखते हुए दिल्ली सरकार ने डीटीसी के बेड़े में 300 लो फ्लोर एसी बसों को शामिल करने का फैसला किया है। ये सभी एसी बसें इलेक्ट्रॉनिक होंगी। शुक्रवार को हुई कैबिनेट मीटिंग इस फैसले पर मुहर लगाई गई।

DTC Bus

पहली बार डीटीसी के बेड़े में शामिल होंगी इलेक्ट्रिक बसें

दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने बताया कि दिल्ली सरकार अत्याधुनिक सुविधाओं और गैर-प्रदूषणकारी इलेक्ट्रिक वाहनों को लाने की दिशा में काम कर रही है। आपको बता दें कि इलेक्ट्रिक बसों को पहली बार दिल्ली में डीटीसी के बेडे में शामिल किया जाएगा।

2 बार निकले टेंडर, लेकिन हो गए रद्द

आपको बता दें कि डीटीसी ने अक्टूबर 2019 में इलेक्ट्रिक एसी बसों के लिए टेंडर निकाला था, लेकिन फिर इस प्रक्रिया को रद्द कर दिया गया। इसके बाद जून 2020 में फिर से टेंडर निकला और फिर से इस प्रक्रिया को रद्द कर दिया गया। फिर से दिसंबर 2020 में टेंडर निकाले गए थे। अब इस टेंडर की शर्तों के अनुसार जेबीएम 200 बसों का संचालन करेगी, जबकि 100 बसों का संचालन मेसर्स टाटा मोटर्स द्वारा किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+