Delhi News: बेकाबू हुई DTC क्लस्टर बस, कई वाहनों में मारी टक्कर, एक की मौत, 5 की हालत गंभीर
Delhi News: दिल्ली में एक डीटीसी क्लस्टर बस बेकाबू हो गई। बस ने कई वाहनों को टक्कर मार दी। जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक की मौत भी हो गई।

Delhi News: दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में बुधवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि नेहरू प्लेस से महारानी बाग की ओर जाने वाली डीटीसी क्लस्टर बस बेकाबू होकर कई वाहनों में टक्कर मार दी।
जिसमें कई लोग घायल हो गए। वहीं, एक व्यक्ति की मौत हो गई। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, डीटीसी क्लस्टर बस बेकाबू होकर कई वाहनों को रौंद दिया, जिसमें कई लोग घायल हो गए। घायलों में से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। बस नेहरू प्लेस से महारानी बाग की तरफ मसीहगढ़ चौक जा रही थी।
डीटीसी बस नंबर-534 ने बेकाबू होकर कई वाहनों में टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि बस का ब्रेक फेल हो गया था, जिससे यह हादसा हुआ। पुलिस के मुताबिक, बस ने चार से पांच वाहनों में टक्कर मारी। जिसमें एक टैक्सी और दो बाइक खतरनाक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं, स्कूटर चालक गंभीर से घायल हो गए। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
Recommended Video

हादसे के बाद रोड पर हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया। साथ ही मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। दिल्ली पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। डीटीसी बस ने एक व्यक्ति की जान ले ली।
यह भी पढ़ें- डीटीसी की बसें दौड़ाती दिखेंगी महिला ड्राइवर, सरकार ने नियुक्ति मापदंडों में दी छूट












Click it and Unblock the Notifications