Manish Sisodia: एक पत्रकार के रूप में शुरु किया था करियर, जानिए कितनी संपत्ति के हैं मालिक
नई दिल्ली, 22 अगस्त। नई आबकारी नीति मामले में सीबीआई जांच में घिरे दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने सोमवार को भाजपा पर बड़ा आरोप लगाते हुए Tweet किया है कि 'मेरे पास भाजपा का संदेश आया है-'आप' तोड़कर भाजपा में आ जाओ, सारे CBI- ED के केस बंद करवा देंगे' । मेरा भाजपा को जवाब- मैं महाराणा प्रताप का वंशज हूं, राजपूत हूं, सर कटा लूंगा लेकिन भ्रष्टाचारियों-षड्यंत्रकारियों के सामने झुकूंगा नहीं। मेरे खिलाफ सारे केस झूठे हैं,जो करना है कर लो।'

भाजपा ने भी किया पलटवार
जिसके बाद भाजपा ने भी पलटवार करते हुए सिसोदिया, सीएम केजरीवाल और आप पर निशाना साधा है। उसने कहा कि 'जिन्हें जनता ने सेवा का मौका दिया, वो ही बेईमान हो गए हैं। इसका जवाब कौन देगा अरविंद केजरीवाल या मनीष सिसेदिया?

CBI ने मनीष सिसोदिया को पहला आरोपी बनाया
फिलहाल आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, आपको बता दें कि सीबीआई का कहना है कि नई आबकारी नीति मामले में सिसोदिया के बेहद करीबी अमित अरोड़ा, दिनेश अरोड़ा, अर्जुन पांडे ने पैसे खाए हैं। उसने अपने FIR में मनीष सिसोदिया को पहला आरोपी बनाया है।
इसी बीच आइए एक नजर डालते हैं मनीष सिसोदिया के अब तक के सफर पर..

एक पत्रकार के रूप में शुरु किया था करियर
05 जनवरी 1972 को उत्तरप्रदेश के हापुड़ के एक साधारण परिवार में जन्मे मनीष सिसोदिया ने भारतीय विद्या भवन से Mass Com में डिप्लोमा करके बतौर पत्रकार अपने करियर की शुरूआत की थी। ये ऑलइंडिया रेडियो के मशहूर कार्यक्रम 'जीरो ऑवर' के होस्ट भी रह चुके हैं। इन्होंने कुछ दिनों तक जी न्यूज में न्यूज रीडर के तौर पर भी काम किया है लेकिन साल 2006 में इन्होंने केजरीवाल और अभिनंदन सेखरी के साथ 'पब्लिक कॉज रिसर्च फाउंडेशन' की स्थापना की, जिसके बाद इनकी लाइफ ही चेंज हो गई।

'सर्वश्रेष्ठ शिक्षा मंत्री' का सम्मान
लेकिन इन्हें देश ने पहचाना साल 2011 में हुए अन्ना हजारे के भ्रष्टाचार आंदोलन से, इसके बाद आम आदमी पार्टी के आस्तित्व में आने के बाद 2013 में AAP की टिकट से चुनाव लड़ते हुए जीत हासिल की और 2015 को पहली बार दिल्ली के उपमुख्यमंत्री के पद पर विराजमान हुए, वो 'सर्वश्रेष्ठ शिक्षा मंत्री' के सम्मान से भी नवाजे जा चुके हैं।

ना गाड़ी है ना बंग्ला, घर भी पत्नी के नाम का
आपको यहां ये भी बता दें कि सिसोदिया के पास ना तो अपनी कोई कार है और ना ही अपने नाम का कोई बंग्ला है, जिस घर में वो रहते हैं वो भी उनकी पत्नी सीमा सिसोदिया के नाम पर है।
93, 50, 305 रुपये की कुल संपत्ति
साल 2020 में उन्होंने जो हलफनामा दायर किया था, उसके मुताबिक उनके पास वर्तमान में 93, 50, 305 रुपये की कुल संपत्ति है, जिसमें उनकी पत्नी की 65 लाख रुपये की अचल संपत्ति शामिल है इसके अलावा उनकी पत्नी के पास 50 ग्राम सोना है।












Click it and Unblock the Notifications