पर्यावरण मंत्री गोपाल राय स्विस ग्रुप आईक्यू एयर की रिपोर्ट पर कहा- 2015 से लगातार हो रही प्रदूषण में कमी
भारत में दिल्ली एक ऐसा राज्य है जहां प्रदूषण के स्तर में लगातार कमी आ रही है। साल 2015 से लेकर 2023 तक पीएम 10 और पीएम 2.5 के स्तर में कमी आ रही है। ये बात बुधवार को दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कही। उन्होंने कहा ये दिल्ली की केजरीवार सरकार के प्रयासों का ही परिणाम है कि दिल्ली के प्रदूषण में लगातार कमी आ रही है।

दरअसल, दिल्ली के पर्यावरण मंत्री का ये बयान हाल ही में दुनियाभर में प्रदूषण को लेकर स्विस ग्रुप आईक्यू एयर की एक रिपोर्ट के बाद आया है। इस रिपोर्ट के अनुसार राजधानी दिल्ली सबसे प्रदूषित राजधानी बन चुकी है।
बता दें मंगलवार को स्विस ग्रुप आईक्यू एयर की एक रिपोर्ट तारी करते हुए एक डाटा शेयर किया है। इस रिपोर्ट में जो डाटा शेयर किया गया है उसमें दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों और देश की राजधानियों के नाम की सूची है।
इस रिपोर्ट में जो सबसे चिन्तित करने वाली बात सामने आई है वो ये है कि भारत की राजधानी दिल्ली दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी बन गई। स्विस ग्रुप आईक्यू एयर रिपोर्ट में ये भी जानकारी दी गई है कि बिहार का बेगुसराय दुनिया के सबसे प्रदूषित शहर की लिस्ट में है। वहीं दिल्ली सबसे खराब वायु गुणवत्ता वाली राजधानी है।
#WATCH | After a new report states that Delhi is the world's 'most polluted' capital city, Environment Minister Gopal Rai says, "Delhi is a state where pollution levels have been decreasing consistently. From 2015 till 2023, there has been a decrease in levels of PM 10 and PM… pic.twitter.com/sWwBeHRKGh
— ANI (@ANI) March 20, 2024












Click it and Unblock the Notifications