दिल्ली चिड़ियाघर का बढ़ा परिवार, असम से लाए गए गैंडे, बाघ और हॉर्नबिल
Delhi zoo news: दिल्ली के चिडि़याघर में आने वाले दर्शकों को अब कई नए वन्य जीव देखे को मिलेंगे। शनिवार को दिल्ली चिड़ियाघर में एक गैंडा, एक बंगाल टाइगर और एक जोड़ी धब्बेदार सारस लाए गए। चूंकि इन्हें असम से दिल्ली जू लाया गया है इसलिए इन्हें पहले 21 दिनों तक इन्हें क्वारंटाइन में रखा जाएगा इसके बाद इन नए जानवरों को दिल्ली के राष्ट्रीय प्राणी उद्यान में आने वाले दर्शक देख सकेंगे।
चिड़ियाघर निदेशक संजीत कुमार ने बताया असम के साथ आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत इन जानवरों को असम राज्य चिड़ियाघर-सह वनस्पति उद्यान से दिल्ली लाया गया है। जिनमें एक एक नर बाघ, एक नर गैंडा और एक जोड़ी धब्बेदार सारस आज सुबह पहुंचे हैं। पशु चिकित्सा ने इनकी सेहत की जांच की और इसके बाद सभी को क्वारंटाइन में रखा गया है।

चिड़ियाघर निदेशक संजीत कुमार ने बताया सुल्तान नाम के बाघ और धर्मेंद्र नाम के गैंडे को लाने वाली नौ सदस्यीय टीम ने 11 सितंबर को असम छोड़ा और शनिवार को पहुंची। चिड़ियाघर की टीम 4 सितंबर को दिल्ली चिड़ियाघर में नए जानवरों को लाने के लिए दो ट्रकों में असम के लिए रवाना हुई थी।
असम से दिल्ली कैसे लाए गए
टीम का नेतृत्व करने वाले रेंज अधिकारी सौरभ वशिष्ठ ने बताया "हमने जानवरों पर तनाव कम करने के लिए दो ट्रकों का इस्तेमाल किया । यात्रा के दौरान बाघ और गैंडे के लिए अलग-अलग ट्रक में रखा गया।
निदेशक ने बताया वरिष्ठ अधिकारी इन जानवरों को चिड़ियाघर में लाने के लिए लंबे समय से काम कर रहे थे। "हमारे पास दो मादा गैंडे थे और लंबे प्रयासों के बाद, हमने आखिरकार इसे हासिल कर लिया। अब हमारे पास एक जोड़ी है और हम उम्मीद करते हैं कि वे भविष्य में प्रजनन करेंगे," उन्होंने कहा।
यह आदान-प्रदान अत्यधिक तापमान में उतार-चढ़ाव और प्रतिकूल मौसम की स्थिति के कारण बार-बार स्थगित होने के कारण कई वर्षों में पहला है। अधिकारियों ने कहा कि ये नए अतिरिक्त चिड़ियाघर में संरक्षण और प्रजनन गतिविधियों में सहायता करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications