दिल्ली: यमुना खतरे के निशान 206.04 मिमी से ऊपर, जरूरी सामान उठाकर सड़क किनारे आए परिवार, Video

Yamuna Water Level: दिल्ली सहित देश के और राज्यों में सोमवार को भी भारी बारिश देखने को मिली। दिल्ली एनसीआर में तीन दिनों से झमाझम बारिश का दौर चल रहा है। सड़कें दरिया बन चुकी है। जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है।

इस बीच हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से यमुना में पानी छोड़े जाने के बाद यमुना का जलस्तर तेजी से खतरे के निशान को पार चुका है। सोमवार रात 11 बजे यमुना का जलस्तर 206.04 मिमी दर्ज किया गया है।

 Yamuna water level

सोमवार दोपहर 1:30 बजे ओल्ड रेलवे ब्रिज पर यमुना का जलस्तर खतरे के निशान को पार करके 204.63 मीटर तक पहुंच गया, जो 12 बजे 204.36 मीटर था। इसके बाद यमुना का जलस्तर 205.33 मीटर को पार कर गया। वहीं सोमवार रात 11 तक 206.04 मिमी दर्ज किया गया है।

राष्ट्रीय राजधानी में बाढ़ नियंत्रण विभाग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार पुराने रेलवे ब्रिज पर यमुना का जलस्तर 206.04 मिमी पहुंच चुका है।

सूत्रों के अनुसार, यमुना का पानी बढ़ने के साथ दिल्ली के मयूर विहार एक्सटेंशन क्षेत्र में बाढ़ क्षेत्र और किनारे पर रहने वाले लोगों ने सड़कों पर जाना शुरू कर दिया है। अधिकारियों ने आगे बताया कि अनुमान है कि मंगलवार सुबह तक जलस्तर 206.65 मीटर तक पहुंच जाएगा।

सोमवार रात आठ बजे यमुना खतरे के निशान 205.76 मीटर से ऊपर बह रही थी। इससे पहले दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि सरकार स्थिति को लेकर सतर्क है और इससे निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।

मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि जैसे ही जल स्तर 206 मीटर से अधिक हो जाएगा, हम किनारे पर रहने वाले लोगों को स्थानांतरित करना शुरू कर देंगे। उन्हें सुरक्षित रूप से राहत शिविरों में ले जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+