दिल्ली: खतरे के निशान से ऊपर बह रही है यमुना, बंद किया गया 'लोहा पुल',सड़कों पर रहने के लिए मजबूर लोग
Recommended Video

नई दिल्ली। लगातार हो रही बारिश और हथिनी कुंड बैरज ने पानी छोड़ जाने के बाद यमुना खतरे के निशान से काफी ऊपर पहुंच गई है। यमुना के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। यमुना के खतरे के निशान से ऊपर पहुंचने के बाद कई इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। यमुना में बढ़ रहे जलस्तर के बाद दिल्ली के मशहूर 'लोहे का पुल' पर यातायात बंद कर दिया गया है। आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने स्थिति को देखते हुए लोहे का पुल पर यातायात बंद करने का आदेश जारी किया है। वहीं दिल्ली सरकार ने बाढ़ नियंत्रण कक्ष और आपात संचालन केंद्र स्थापित किए हैं।

यमुना का जलस्तर बढ़ने के बाद निचले इलाकों में रह रहे लोग सड़क पर रात गुजारने के लिए मजबूर है। रैन बरेसा में जगह बची नहीं है। ऐसे में लोग सड़कों पर रात गुजार रहे हैं। बाढ़ के हालात को देखते हुए प्रशासन ने यमुना से सटे निचले इलाकों को खाली करवा लिया है। वहीं 150 साल पुराने लोहे का पुल पर यातायाच बंद कर दी है।
रविवार को एक बार फिर हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से 2 लाख 53 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जिसके बाद रविवार शाम यमुना का जलस्तर 205.5 मीटर पर पहुंच गया। यमुना के बढ़े जलस्तर के बाद वजीराबाद,सोनिया विहार, गढ़ी मांडू, शास्त्री पार्क, गीता कॉलोनी,गांधी नगर,जगतपुर गांव,यमुना बाजार,ओखला, बाटला हाउस,सराय काले खां जैसे तमाम इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है।










Click it and Unblock the Notifications