Delhi Women's 2500 Scheme: केवल इन महिलाओं को मिलेंगे 2500, जानिए आपके खाते में आएंगे या नहीं
Delhi Women's 2500 Scheme: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज(8 मार्च) को दिल्ली की महिलाओं को बड़ी सौगात मिल सकती है। सीएम रेखा गुप्ता महिला समृद्धि योजना लॉन्च कर सकती है। इस योजना के तहत दिल्ली की महिलाओं को हर महीने ₹2,500 दिए जाएंगे।
जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होगा लॉन्च
शनिवार (8 मार्च) को कैबिनेट की बैठक में इस योजना को मंजूरी मिल सकती है। कैबिनेट की बैठक में मंजूरी के बाद दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में भव्य महिला दिवस कार्यक्रम में इस योजना को लॉन्च किया जाएगा। दरअसल, दिल्ली विधानसभा चुनावों के दौरान महिला समृद्धि योजना भाजपा द्वारा किया गया एक प्रमुख चुनावी वादा था।

अभी सिर्फ इन महिलाओं को ही मिलेगा लाभ
दिल्ली सरकार के सूत्रों के मुताबिक पहले चरण में इस योजना का लाभ केवल गरीब परिवारों की महिलाओं को दिया जाएगा। सरकार के मुताबिक BPL कैटेगरी में शामिल महिलाओं को पहली किस्त में 2500 रुपए दिए जाएंगे। बता दें कि, सरकार द्वारा इस योजना के प्रारुप को अभी तैयार ही किया जा रहा है। इसलिए पहले चरण में सिर्फ BPL कैटेगरी में शामिल महिलाओं को ही इसका लाभ मिलेगा।
इन महिलाओं को ही मिलेगा योजना का लाभ
21 साल से 60 साल की महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा।
जिनका घरेलू आय ₹3 लाख प्रति वर्ष से कम है।
सरकारी नौकरी करने वाली महिलाएं को भी इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा
सरकार द्वारा पेंशन लेने वाली महिलाओं को भी योजना का लाभ नहीं मिलेगा
जो महिला Income Tax देती है, वे महिलाएं को भी इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा
अभी तक सरकार की ओर से योजना में पंजीकरण के लिए आवश्यक दस्तावेजों की एक सटीक सूची जारी नहीं की गई है। लेकिन ये दस्तावेज़ पंजीकरण में सहायक हो सकते हैं।
1. आधार कार्ड
2. राशन कार्ड
3. पता प्रमाण
4. पंजीकृत मोबाइल नंबर
5. बैंक खाता विवरण
योजना के लिए एक सॉफ्टवेयर भी विकसित किया जा रहा है
दिल्ली में 72 लाख से अधिक महिलाएं पंजीकृत मतदाता हैं, जिनमें से 50 प्रतिशत महिलाएं मतदान करती हैं। अनुमान के मुताबिक 20 लाख महिलाएं पात्रता मानदंड को पूरा करेंगी। इसके लिए सरकार विभिन्न विभागों से डेटा प्राप्त कर रही है।
साथ ही, आईटी विभाग एक अलग सॉफ़्टवेयर भी विकसित कर रहा है, जिसके जरिए सभी आवेदन पत्रों का सत्यापन किया जाएगा, ताकि पात्र महिलाओं की पहचान की जा सके।
ये भी पढ़ें दिल्ली में महिलाओं को 2500 रुपयों के लिए क्या करना होगा? इन दस्तावेजों को अभी से रखें तैयार
महिला दिवस से पहले लागू करने का था वादा
दरअसल, यह योजना दिल्ली विधानसभा चुनावों के दौरान भाजपा द्वारा किए गए प्रमुख चुनावी वादों में से एक थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वादा किया था कि इसे 8 मार्च, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस से पहले लागू किया जाएगा। इसी को लेकर दिल्ली सरकार चाहती है कि किसी भी हाल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के दिन इस योजना को लॉन्च कर दिया जाए।
ये भी पढ़ें Delhi News: तुगलक लेन बना 'स्वामी विवेकानंद मार्ग'! औरंगज़ेब विवाद के बीच सांसद ने बदला रोड का नाम












Click it and Unblock the Notifications