Delhi News: तुगलक लेन बना 'स्वामी विवेकानंद मार्ग'! औरंगज़ेब विवाद के बीच सांसद ने बदला रोड का नाम
Delhi News: दिल्ली में एक बार फिर से सड़कों के नाम बदलने का मामला सामने आया है। जहां पर तुगलक लेन को 'स्वामी विवेकानंद मार्ग' कर दिया है। बता दें कि दिल्ली के लुटियंस जोन में स्थित इस सड़क पर केंद्र सरकार के मंत्री, अधिकारी और सांसदों का आवास है।
वहीं इस रोड का नाम बदलने की मांग बहुत पहले से होती आई है। इसी बीच मोदी सरकार में मंत्री और एक सांसद ने खुद से ही रोड का नाम बदल दिया है।

इन दो सांसदों ने बदला नाम
बीजेपी के राज्य सभा सदस्य दिनेश शर्मा और केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने अपनी-अपनी तुगलक लेन स्थित आवासों के नेमप्लेटों पर 'स्वामी विवेकानंद मार्ग' लिख दिया है। दोनों ने अपने घर के बाहर लगे नेमप्लेट पर तुगलक लेन के साथ-साथ स्वामी विवेकानंद मार्ग भी लिखा है। जिसकी चर्चा अब चारो ओर हो रही है।
ये भी पढ़ें Delhi Women's 2500 Scheme: सभी महिलाओं को नहीं मिलेगा 2500 रुपए, आपके खाते में पैसा आएगा या नहीं?
तुगलक लेन नहीं 'स्वामी विवेकानंद मार्ग'
बीजेपी सांसद और यूपी के पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने गुरुवार(6 मार्च) को अपने नए आवास पर गृह प्रवेश समारोह का आयोजन किया था। वे पूरे विधि विधान के साथ पूजा-अर्चना की और अपने नए सरकारी आवास में प्रवेश किया।
इस दौरान उन्होंने अपने घर के बाहर नया नेम प्लेट भी लगाया जिस पर तुगलक लेन की जगह पर 'स्वामी विवेकानंद मार्ग' लिखा हुआ देखा गया।
ये भी पढ़ें Delhi Women's 2500 Scheme: क्या 8 मार्च को महिला दिवस पर दिल्ली की महिलाओं को मिलेंगे 2500 रुपए?
दिनेश शर्मा ने सोशल मीडियो पोस्ट के जरिए दी जानकारी
दिनेश शर्मा ने गृह प्रवेश समारोह की तस्वीरों के साथ सोशल मीडियो पर एक पोस्ट शेयर किया था जिसमें उन्होंने लिखा था कि, 'आज नई दिल्ली स्थित नए आवास स्वामी विवेकानंद मार्ग (तुगलक लेन) में सपरिवार विधि विधानपूर्वक, पूजन-अर्चन कर गृह प्रवेश किया।'
कृष्ण पाल गुर्जर ने भी स्वामी विवेकानंद मार्ग लिखा
वहीं केंद्रीय मंत्री और फरीदाबाद से बीजेपी सांसद कृष्ण पाल गुर्जर ने भी अपने आवास के नेम प्लेट पर पता के तौर पर तुगलक लेन के साथ-साथ स्वामी विवेकानंद मार्ग भी लिखा है।
कृष्ण पाल गुर्जर केआवास का भी वीडियो सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि भगवे रंग के नेम प्लेट पर कृष्ण पाल गुर्जर, सांसद और पते के तौर पर स्वामी विवेकानंद मार्ग (तुगलक लेन) लिखा हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications