Delhi Women Scheme: एक परिवार में कितनी महिलाओं को मिलेंगे 2500, आज पैसे भी मिलेंगे या सिर्फ रजिस्ट्रेशन होगा
Delhi Women Scheme: दिल्ली की महिलाओं को आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बड़ा तोहफा मिल सकता है। सीएम रेखा गुप्ता महिला समृद्धि योजना लॉन्च कर सकती है। इस योजना के तहत दिल्ली की महिलाओं को हर महीने ₹2,500 दिए जाएंगे।

महिला दिवस कार्यक्रम में हो सकती है लॉन्चिंग
शनिवार (8 मार्च) को कैबिनेट की बैठक में इस योजना को मंजूरी मिल सकती है। कैबिनेट की बैठक में मंजूरी के बाद दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में बीजेपी की ओर से आयोजित महिला दिवस कार्यक्रम में इस योजना को लॉन्च किया जा सकता है।
दरअसल, दिल्ली विधानसभा चुनावों के दौरान बीजेपी ने महिला समृद्धि योजना के जरिए महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए देने की घोषणा की थी।
ये भी पढ़ें Delhi Women's 2500 Scheme: केवल इन महिलाओं को मिलेंगे 2500, जानिए आपके खाते में आएंगे या नहीं
बीजेपी के कार्यक्रम में लॉन्चिंग
शनिवार(8 मार्च) को बीजेपी की ओर से दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, बीजेपी महिला मौर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वनीता श्रीनिवासन समेत बीजेपी महिला मौर्चा की सभी पदाधिकारी मौजूद रहेंगी। इसी दौरान महिला समृद्धि योजना को लॉन्च किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें Delhi News: तुगलक लेन बना 'स्वामी विवेकानंद मार्ग'! औरंगज़ेब विवाद के बीच सांसद ने बदला रोड का नाम
आज खाते में नहीं आएंगे पैसे
वहीं दिल्ल सरकार के सूत्रों के अनुसार शनिवार(8 मार्च) को योजना लॉन्च होगी और इसके बाद से ही योजना के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएगा। वहीं कहा जा रहा है कि आज लाभार्थियों के खाते में पैसे ट्रांसफर नहीं किए जाएंगे। केवल योजना की लॉन्चिंग होगी जिसके बाद पंजीकरण की प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी।
एक परिवार से इतने महिलाओं को मिलेंगे पैसे
दिल्ली सरकार के सूत्रों के मुताबिक पहले चरण में इस योजना का लाभ केवल गरीब परिवारों की महिलाओं को दिया जाएगा। सरकार के मुताबिक BPL कैटेगरी में शामिल महिलाओं को इस योजना में शामिल किया जाएगा। वहीं सूत्रों के अनुसार एक परिवार से केवल एक महिला को ही इस योजना का लाभा दिया जाएगा।
इन महिलाओं को ही मिलेगा योजना का लाभ
21 साल से 60 साल की महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा।
जिनका घरेलू आय ₹3 लाख प्रति वर्ष से कम है।
सरकारी नौकरी करने वाली महिलाएं को भी इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा
सरकार द्वारा पेंशन लेने वाली महिलाओं को भी योजना का लाभ नहीं मिलेगा
जो महिला Income Tax देती है, वे महिलाएं को भी इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा
अभी तक सरकार की ओर से योजना में पंजीकरण के लिए आवश्यक दस्तावेजों की एक सटीक सूची जारी नहीं की गई है। लेकिन ये दस्तावेज़ पंजीकरण में सहायक हो सकते हैं।
1. आधार कार्ड
2. राशन कार्ड
3. पता प्रमाण
4. पंजीकृत मोबाइल नंबर
5. बैंक खाता विवरण
महिला दिवस से पहले लागू करने का था वादा
दरअसल, यह योजना दिल्ली विधानसभा चुनावों के दौरान भाजपा द्वारा किए गए प्रमुख चुनावी वादों में से एक थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वादा किया था कि इसे 8 मार्च, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस से पहले लागू किया जाएगा। इसी को लेकर दिल्ली सरकार चाहती है कि किसी भी हाल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के दिन इस योजना को लॉन्च कर दिया जाए।












Click it and Unblock the Notifications