दिल्ली को 2-3 दिनों में मिलेगी कोविशील्ड वैक्सीन की 2 लाख डोज, केजरीवाल बोले- सबको लगेगा टीका

नई दिल्ली, अप्रैल 30। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया है कि 1 मई से राजधानी में 18 साल से उपर के लोगों को वैक्सीन शायद ही लगना शुरू हो पाएगी, क्योंकि दिल्ली में भी वैक्सीन की कमी है। हालांकि केजरीवाल ने बताया है कि सरकार ने कोविशील्ड का ऑर्डर दिया हुआ है, अगले 2-3 दिनों के अंदर वैक्सीन की 2 लाख डोज हमें मिल जाएगी। केजरीवाल ने कहा कि हम जल्द ही 18 साल से उपर के लोगों वैक्सीन देना शुरू करेंगे।

Arvind kejriwal

SII और भारत बायोटेक को दिया हुआ है वैक्सीन का ऑर्डर- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर बताया कि सरकार की तैयारियां एकदम पूरी हैं, बस इंतजार है तो वैक्सीन का। उन्होंने कहा कि दोनों ही कंपनियों भारत बायोटेक और सीरम इंस्टीट्यूट को 66-66 लाख वैक्सीन का ऑर्डर दिया है, जैसे ही वैक्सीन मिलेगी तो हम टीकाकरण अभियान शुरू कर देंगे।

हर किसी को लगाया जाएगा टीका- केजरीवाल

मुख्यमंत्री ने इस दौरान दिल्लीवासियों से अपील भी की। उन्होंने कहा कि वैक्सीन को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है, हम हर किसी को टीका लगाएंगे। उन्होंने कहा कि आपने जैसे अब तक हमारा सहयोग किया है आगे भी करें। हम लगातार वैक्सीन निर्माता कंपनियों के संपर्क में हैं। वैक्सीन आते ही टीकाकरण का कार्यक्रम शुरू होगा।

आपको बता दें कि देश में 1 मई से 18 साल से उपर के लोगों को वैक्सीन लगना शुरू हो जाएगी, लेकिन कई राज्यों ने अभी इसके लिए असमर्थता जताई है। राजस्थान, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, पंजाब और आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों ने टीकाकरण अभियान को स्थगित करने का फैसला किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+