Delhi Weather Updates Today: मौसम ने ली करवट, दिल्ली में कम हुई सर्द हवाएं लेकिन अब तपेगी राजधानी
Delhi Weather News: आईएमडी ने कहा है कि दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में अब मौसम शुष्क रहने वाला है और तापमान में इजाफा होगा, जिससे गर्मी बढ़ेगी।

Delhi Weather Updates: सर्द-गर्म मौसम ने लोगों को तंग कर रखा है। दिल्ली में रविवार को पश्चिमी विक्षोभ का असर देखा गया, जिसकी वजह से लोगों को धूप में भी ठंडी हवाएं झेलनी पड़ीं लेकिन आईएमडी के ताजा अपडेट के मुताबिक आज से विक्षोभ का असर कम होगा और लोगों को बर्फीली हवाओं का सामना नहीं करना पड़ेगा लेकिन अब लोगों को सर्दी नहीं गर्मी तंग करने वाली है।
17 फरवरी के बाद बढ़ेगा तापमान
दरअसल आईएमडी ने कहा है कि दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में अब मौसम शुष्क रहने वाला है और अब तापमान में इजाफा होगा। 17 फरवरी के बाद तापमान में तेजी से वृद्धि होगी और अधिकतम तापमान 30 डिग्री तक जा सकता है, जो कि शुभ संकेत नहीं है क्योंकि अगर फरवरी में ही मौसम का ये हाल है तो फिर आने वाले दिनों में गर्मी का क्या हाल होगा। वैसे आज दिल्ली में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री रह सकता है, तो वहीं एक बार फिर से दिल्ली में प्रदूषण ने रफ्तार पकड़ी है।
The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...
- पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 139 AQI
- पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 243 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 187 AQI
- मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 201 AQI
- परपड़गंज, दिल्ली -232 AQI
- अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 217 AQI
- लोधी रोड, दिल्ली - 211 AQI
अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री रहने के आसार हैं। IMD ने कहा है कि अगले हफ्ते से केवल दिल्ली ही नहीं बल्कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और यूपी में भी मौसम अगले हफ्ते से तेजी से गर्म होगा।
हल्की बारिश के आसार लेकिन स्थिति में सुधार
तो वहीं पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने से आज जम्मू कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में राहत रहेगी और हल्की बारिश के आसार हैं तो वहीं पश्चिम बंगाल में दिन भर धूप निकलेगी और दक्षिण के राज्यों में आज मौसम ड्राई ही रहने वाला है। आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक में आज मौषम शुष्क रहेगा, तो वहीं पूर्वोत्तर में हल्की बारिश हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications