Delhi Weather Updates: दिल्ली में पारा जा सकता है 40 के पार, 'हीटवेव' की आशंका, Yellow Alert जारी
नई दिल्ली, 29 मार्च। उत्तर भारत अभी से ही गर्मी की मार सह रहा है। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि आने वाले दिनों में पारा अब और चढ़ेगा। IMD ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि दिल्ली में आज और कल पारा 40 डिग्री के पार जा सकता है और राजधानी में 'हीटवेव' चलने की भी आशंका है और इसी वजह से उसने यहां Yellow Alert जारी किया हुआ है। कल राजधानी में मौसम का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया है। सोमवार को दिल्ली में पारा 39.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया , जो औसत से सात डिग्री अधिक है।

तापमान में 10 से 15 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी
आपको बता दें कि इस बार मार्च में ही दिल्लीवासियों को मई-जून के मौसम का आभास हो रहा है। पिछले एक हफ्ते के अंदर अधिकतम तापमान में 10 से 15 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हो चुकी है। दिल्ली में 31 मार्च तक न्यूनतम तापमान 22 डिग्री और अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। हालांकि बारिश के आसार नजर नहीं आ रहे हैं, जिसकी वजह से लोगों को भीषण गर्मा का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग ने सभी को अलर्ट रहने के लिए कहा है।
Recommended Video

ये थी आज सुबह दिल्ली में AQI की स्थिति
- पूसा, दिल्ली-231 AQI खराब
- पंजाबी बाग- 224 AQI खराब
- शादीपुर- 236 AQI खराब
- दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी-229 AQI खराब
- अशोक विहार -228AQI खराब
- एनएसआईटी द्वारका- 225 QI खराब
- लोधी रोड, 232 AQI खराब

क्या होती है हीटवेव?
जब तापमान किसी एरिया में औसत से अधिक होता है तो उसे 'हीट वेव' या 'लू' कहते हैं। मैदानी इलाकों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक और पहाड़ी क्षेत्रों का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है तो 'लू' चलने की स्थिति पैदा हो जाती है। यदि तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है, तो इसे 'खतरनाक लू' की श्रेणी में रखा जाता है।

कैसे बचें 'लू' से?
- 'लू' के दौरान घर से बाहर निकलने से बचें।
- अगर निकलना पड़े तो सिर हमेशा ढ़ंक कर निकलें।
- अचानक ठंडी जगह से एकदम गर्म जगह ना जाएं।
- ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं।
- बाहर का खाना खाने से बचें।
- अगर तबीयत खराब लगे तो बिना देर किए डॉक्टर से मिले।












Click it and Unblock the Notifications