Delhi Weather Updates: प्रचंड गर्मी की गिरफ्त में दिल्ली, पसीने-पसीने हुए लोग, जानिए कब मिलेगी राहत?
नई दिल्ली, 30 मार्च। मार्च के महीने में ही दिल्ली आग उगल रही है। कल यहां अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है तो वहीं न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि आज भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलेगी और लोगों को लू का सामना करना पड़ेगा और इसी कारण मौसम विभाग ने यहां Yellow अलर्ट भी जारी किया हुआ है।

प्रचंड गर्मी की गिरफ्त में दिल्ली
मालूम हो कि कल सफदरजंग स्थित बेस ऑब्जर्वेटरी में इस मौसम का सबसे अधिक तापमान 39.2 डिग्री दर्ज किया गया। दिल्ली वेधशाला ऑफिस का तापमान भी कल 39.1 डिग्री सेल्सियस था जबकि पालम हवाई अड्डे का तापमान 39.3 था। ये तापमान सामान्य से 6-8 डिग्री सेल्सियस अधिक था। नरेला और पीतमपुरा का तापमान भी कल औसत से क्रमश: 10 और 9 डिग्री अधिक था।

आखिर लोगों को गर्मी से राहत कब मिलेगी ?
Skymet ने कहा है कि आज भी दिल्ली में अधिकतम तापमान 40 डिग्री जा सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 20 डिग्री के आस-पास रहने का अनुमान है। अब ऐसे में सवाल ये उठता है कि आखिर लोगों को गर्मी से राहत कब मिलेगी ?
31 मार्च और 01 अप्रैल को मामूली राहत की उम्मीद
तो आपको बता दें कि मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजैंसी स्काईमेट ने कहा है कि गर्म हवाओं से 31 मार्च और 01 अप्रैल को मामूली राहत की उम्मीद की जा सकती है। हालांकि, सप्ताहांत के आसपास फिर से गर्मी के वापस आने और अगले सप्ताह तक इसके और अधिक बढ़ने की संभावना है।

पिछले 10 वर्षों में ऐसी गर्मी नहीं देखी
और कम से कम एक सप्ताह तक कोई बादल छाए रहने की उम्मीद नहीं है और यह अधिक लंबा हो सकता है। मार्च पूरी तरह से शुष्क माह के रूप में समाप्त होने जा रहा है, पिछले 10 वर्षों में पहली बार ऐसी स्थिति देखी गई है। मार्च 2012 में इस तरह की गर्मी दिल्ली में पड़ी थी।
क्या है 'लू' लगना? जानिए इसके लक्षण और बचने के उपाय

आग उगल रहा है NCR
केवल दिल्ली ही आग नहीं उगल रही है बल्कि पूरे एनसीआर का यही हाल है। कल गुरुग्राम में तापमान 40.2 डिग्री, आयानगर में तापमान 40.8 डिग्री और नजफगढ़ में तापमान 40.2 डिग्री रहा। इन सभी जगहों में मार्च में कभी भी इतनी गर्मी नहीं पड़ी थी।












Click it and Unblock the Notifications