Delhi Weather Updates: दिल्ली में आज भी बरसेगी आसमान से आग, जानिए कब आएगा मानसून? कब मिलेगी गर्मी से राहत?
Delhi Weather Updates: पूरा उत्तर भारत भयंकर गर्मी की चपेट में है, लोगों को घरों से बाहर निकलने में काफी मुश्किल हो रही है, आईएमडी ने कहा कि आज भी दिल्ली-एनसीआर में जमकर भीषण गर्मी पड़ने वाली है।
मौसम विभाग का ताजा अपडेट कहता है कि गुरुवार को नेशनल कैपिटल में दिन में गर्म हवाएं चलेंगी और पारा 45 डिग्री के आस-पास जा सकता है इसलिए जब भी लोग घरों से बाहर निकलें तो जरूर एहतियात बरतें।

आईएमडी के मुताबिक दिल्ली में मानसून पहुंचने में अभी दो हफ्ते का वक्त है इसलिए तब तक लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना ही पड़ेगा। आपको बता दें कि बुधवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और आज भी ये 45 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है।
जून में अगले दो हफ्ते काफी भारी पड़ने वाले हैं
मौसम विभाग का कहना है कि जून में अगले दो हफ्ते काफी भारी पड़ने वाले हैं, क्योंकि बारिश के आसार नहीं हैं। भट्टी की आग उगल रही दिल्ली में फिलहाल प्रदूषण भी बढ़ गया है।
The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...
- पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 291 AQI
- पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 291 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 246 AQI
- मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 321 AQI
- परपड़गंज, दिल्ली -252 AQI
- लोधी रोड, दिल्ली -312 AQI
यह भी जानिए
- 0 से 50 के बीच AQI 'अच्छा',
- 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक',
- 101 से 200 के बीच 'मध्यम',
- 201 से 300 के बीच 'खराब',
- 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब'
- 401 से 500 के बीच 'गंभीर'
तो वहीं दूसरी ओर दक्षिण भारत में मानसून सक्रिय है और इसी वजह से केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, सिक्किम और बंगाल में भारी बारिश हो सकती है तो वहीं पंजाब, हरियाणा, यूपी, एमपी के लोगों को गर्मी से छुटकारा नहीं मिलेगा जबकि महाराष्ट्र और असम में भी आज हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। तो वहीं दूसरी ओर हिमाचल प्रदेश, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, मुजफ्फराबाद, उत्तराखंड, गिलगित और बाल्टिस्तान में हल्की से मध्यम बारिश की आशंका है।
कब आएगा मानसून? (Kab Aayega Monsoon)
खैर भयंकर गर्मी के बीच एक राहत की खबर ये है कि मानसून तेज स्पीड से आगे बढ़ रहा है। केरल में उसकी एंट्री समय से पहले हुई थी और अभी की रफ्तार से लग रहा है कि वो उत्तर भारत में भी महीने के अंत तक पहुंच जाएगा। मौसम विभाग ने इस बार अच्छे मानसूनी बारिश की बात कही है जो कि किसानों के लिए बहुत अच्छी खबर है।












Click it and Unblock the Notifications