Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में दिखेगा 'बिपारजॉय' का असर? क्या होगी बारिश? जानिए IMD का अपडेट
Delhi Mausam ki Jankari: देश की राजधानी दिल्ली को आज भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है क्योंकि साइक्लोन 'बिपारजॉय' का असर यहां पर देखने को मिल सकता है इसलिए उम्मीद जताई जा रही है कि दिल्ली में आज बारिश हो सकती है। दरअसल आज साइक्लोन राजस्थान में प्रवेश करने वाला है, जिसकी वजह से यहां पर भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।

हल्की से मध्यम बारिश होगी
और अगर यहां पर बारिश होगी तो इसका असर दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और यूपी में देखने को मिलेगा और इसी कारण यहां पर बरसात की संभावना जताई जा रही है, हालांकि दिल्ली-एनसीआर में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिलेगी, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी, बारिश का दौर 20 जून तक दिल्ली में देखने को मिल सकता है।
18 जून से मानसून पूरी रंगत में आ जाएगा
मौसम विभाग ने एक दिन पहले ये भी बताया था कि 18 जून से मानसून पूरी रंगत में आ जाएगा और तेजी से आगे बढ़ेगा, जिसकी वजह से ये महीने के अंत तक दिल्ली में प्रवेश कर सकता है इसलिए अब भीषण गर्मी राजधानी में कुछ दिनों की ही मेहमान है।
आबो-हवा में पहले से काफी सुधार
वैसे आज बारिश के साथ ठंडी हवाएं चलने का भी अनुमान है। यहां पर अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने की संभावना है। वैसे पिछले दिनों लगातार हुई बारिश की वजह से यहां की आबो-हवा में पहले से काफी सुधार हुआ है ।
The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...
- पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 199 AQI
- पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 254 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 224 AQI
- मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 221 AQI
- परपड़गंज, दिल्ली -178 AQI
- अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 145 AQI
- लोधी रोड, दिल्ली - 179 AQI
एनसीआर का ये रहेगा हाल
अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 39 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री रहने के आसार हैं
आज यहां भी होगी बारिश
दूसरी ओर यूपी, एमपी , बिहार, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा तो वहीं केरल, अरुणाचल प्रदेश मेघालय, नागालैंड, मणिपुर,मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश के आसार हैं तो वहीं लक्षद्वीप, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और कर्नाटक में भारी बारिश का अलर्ट जारी है तो वही गुजरात-राजस्थान में रेड अलर्ट जारी है।












Click it and Unblock the Notifications