Delhi Weather Updates: दिल्ली में बारिश ने कहा-'Good Morning', जानिए पूरे दिन कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली में बारिश ने कहा-'Good Morning', जानिए पूरे दिन कैसा रहेगा मौसम?

Delhi Mausam ki Jankari: देश की राजधानी दिल्ली में मौसम का उलटफेर जारी है, आज सुबह भी राजधानी में बारिश हुई है और पूरे दिन यहां पर मौसम गीला ही रहने वाला है। भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक अगले कुछ घंटों के दौरान दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा के कुछ हिस्सों, रोहिणी, बादली, मॉडल टाउन, प्रीत व‍िहार, शाहदरा में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

Delhi Weather Updates

बारिश का अलर्ट जारी

आपको बता दें कि आईएमडी ने पहले से ही यहां पर दो दिनों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया हुआ था औऱ कहा था कि 25 जून तक यहां पर मौसम गीला ही रहने वाला है।

गर्मी की तपन से राहत

हालांकि बारिश की वजह से लोगों को गर्मी की तपन से राहत मिली है। आज यहां पर अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री के आस-पास रह सकता है और बारिश के दौरान हवाएं चलेंगी। वैसे कई दिनों से लगातार हुई बारिश की वजह से यहां की आबो-हवा में पहले से काफी सुधार हुआ है ।

The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 175 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 201 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 215 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 201 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली -179 AQI
  • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 111 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली - 172 AQI

अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री रहने के आसार हैं।

आज यहां भी होगी बारिश

जहां दिल्ली का ये हाल है वहीं दूसरी ओर दक्षिण भारत में आज भी बारिश होगी। कर्नाटक और तमिलनाडु में शाम तक तेज बारिश होने के आसार है। तो वहीं असम में आज भी बरसात का अलर्ट जारी है। जहां पहले से ही कई इलाके भारी बारिश की वजह से बाढ़ के शिकार हो गए हैं।

मानसूनी बारिश के भी आसार

मेघालय, नागालैंड, मणिपुर,मिजोरम और त्रिपुरा में भी बरसात का अलर्ट जारी है। जबकि पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में मानसूनी बारिश के भी आसार नजर आ रहे हैं तो वहीं पहाड़ों पर आज भी मौसम बिगड़ने के आशंका है, जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+