Delhi Weather: अब दिल्ली में बारिश करेगी तंग, IMD ने जारी किया अलर्ट, जानिए आज के मौसम का हाल

मौसम विभाग ने ये भी कहा है कि बारिश के दौरान तेज हवाएं चल सकती हैं, तो कहीं हल्की आंधी भी देखने को भी मिल सकती है।

Delhi Weather:

Today Temperature in Delhi (दिल्ली का तापमान), Mausam Ki Jankari: दिल्ली-एनसीआर में फिलहाल लोगों को घने कोहरे और शीतलहर से राहत मिली हुई लेकिन अब यहां पर बारिश की आशंका नजर आ रही है। भारतीय मौसम विभाग ने पहले से ही दिल्ली समेत पूर उत्तर भारत में भारी बारिश की आशंका को व्यक्त किया है और कहा है कि अब बारिश की वजह से एक बार फिर से मौसम में तब्दीली देखी जाएगी और तापमान में गिरावट दर्ज होगी। गौरतलब है कि पश्चिमी विक्षोभ की वजह से इस वक्त उत्तर भारत में बरसात के आसार हैं। हालांकि 26 जनवरी के बाद से एक बार फिर से मौसम में परिवर्तन होगा। आज दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

Delhi Weather

मौसम विभाग ने ये भी कहा है कि बारिश के दौरान तेज हवाएं चल सकती हैं, तो कहीं हल्की आंधी भी देखने को भी मिल सकती है, सर्दी के साथ-साथ दिल्ली में प्रदूषण भी चरम पर है, अगर बारिश होती है तो प्रदूषण में कमी आने के आसार हैं। The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 301 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 356 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 342 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 362 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली -348 AQI
  • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 362 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली - 378 AQI

अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और अधिकतम तापमान 19 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 22 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री रहने के आसार हैं।

Delhi Weather

दक्षिण में मौसम शुष्क रहेगा

तो वहीं दक्षिण में आज भी मौसम शुष्क रहेगा जबकि पूर्वत्तोर में भी बारिश का अनुमान है जबकि हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर और उत्तराखंड में आज भी बर्फबारी का दौर जारी रहेगा और 23 -24 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और यूपी में भी बरसात का आतंक देखने को मिलेगा, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और सर्दी बढ़ सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+