Delhi Weather: 'बहुत ठंड है...' दिल्ली-NCR में जारी है सर्दी का टॉर्चर, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली का मौसम (Delhi Temperature Today): आईएमडी ने कहा कि 7 जनवरी तक लोगों को ठंड का टॉर्चर झेलना ही पड़ेगा और इसके बाद मौसम में कुछ राहत वाली तब्दीली होगी।

Recommended Video
Today Temperature in Delhi (दिल्ली का तापमान), Mausam Ki Jankari: दांत कटकटाने वाली ठंड झेल रही दिल्ली में कोहरे और शीतलहर का आतंक कम नहीं हो रहा है। चारों ओर धुंध ही धुंध ही छाई हुई है तो वहीं सुबह लोगों को ऑफिस जाने में कोहरे की वजह से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सर्दी का सितम अभी दो दिन और जारी रहने वाला है। मौसम विभाग ने आज भी राजधानी में पारा 4 डिग्री रहने का अनुमान जताया है और 'कोल्डवेव' का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने कहा है कि पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण इस वक्त दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड बढ़ गई है।

दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और यूपी में हर जगह भारी ठंड ने लोगों का जीनामुहाल कर दिया है। कोहरे की वजह से आज भी ट्रेनें लेट चल रही हैं तो वहीं उड़ानों पर भी असर पड़ा है आईएमडी ने कहा कि 7 जनवरी तक लोगों को ठंड का टॉर्चर झेलना ही पड़ेगा और इसके बाद मौसम में कुछ राहत वाली तब्दीली होगी। कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में आज भी स्नोफॉल हो सकता है। यहां के कई इलाकों में पारा शून्य के नीचे चल रहा है और आने वाले दिनों में यहां पर कोई चेंज नहीं होने वाला है।
दिल्ली में प्रदूषण भी चरम पर
तो वहीं सर्दी के साथ-साथ दिल्ली में प्रदूषण भी चरम पर है। आज भी यहां के कई इलाकों में AQI 300 के पार है। The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...
- पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 387 AQI
- पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 378 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 371 AQI
- मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 367 AQI
- परपड़गंज, दिल्ली - 376 AQI
- अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 384 AQI
- लोधी रोड, दिल्ली AQI 364

अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और अधिकतम तापमान 21 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और अधिकतम तापमान 22 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री और अधिकतम तापमान 21 डिग्री रहने के आसार हैं। तो वहीं दक्षिण में फिलहाल मौसम साफ रहेगा लेकिन दिन में ठंडी हवाएं चल सकती हैं तो वहीं पूर्वोत्तर में कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications