Delhi Weather: दिल्ली-NCR में 31 दिसंबर से पड़ेगी हाड़कंपाने वाली ठंड, जानिए आज के मौसम का हाल
दिल्ली का मौसम (Delhi Temperature Today): आज यहां अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री तक रहने की संभावना है।

Today Temperature in Delhi (दिल्ली का तापमान), Mausam Ki Jankari: देश की राजधानी दिल्ली -NCR में सर्दी का सितम जारी है लेकिन गुरुवार को थोड़ी राहत देखने को मिली और आज भी कोहरा कल की तुलना में थोड़ा कम है लेकिन भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि पश्चिनी विक्षोभ के एक्टिव होने की स्थिति में एक बार फिर से 31 दिसंबर से दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है और इसलिए उसने पहले से ही यहां पर अलर्ट जारी किया हुआ है।

आईएमडी ने कहा है कि 31 तारीख के बाद उत्तर भारत में जमकर ठंड पड़ेगी और लोगों को भीषण शीतलहर का सामना करना पड़ेगा। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा में मौसम विभाग ने 5 दिन तक घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। विक्षोभ के एक्टिव होने की वजह से पहाड़ों पर भारी बर्फबारी और बारिश होगी तो वहीं मैदानी इलाको में भी बरसात हो सकती है।
अधिकतम तापमान 21 डिग्री रहेगा
आज यहां अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री तक रहने की संभावना है। दिल्ली में कड़ाके की ठंड के साथ प्रदूषण भी चरम पर है। आज भी यहां के कई इलाकों में AQI 300 के पार है। The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...
- पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 389 AQI
- पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 391 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 384 AQI
- मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 385 AQI
- परपड़गंज, दिल्ली - 386AQI
- अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 394 AQI
- लोधी रोड, दिल्ली AQI 357

अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और अधिकतम तापमान 22 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और अधिकतम तापमान 21 डिग्री रहने के आसार हैं। तो वहीं राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री के आस-पास रह सकता है लेकिन लोगों को शीतलहर और कोहरे का सामना करना पड़ेगा।












Click it and Unblock the Notifications