Delhi Weather: अगले दो घंटे में दिल्ली-एनसीआर समेत कई इलाकों में हो सकती है बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट
दिल्ली, 02 दिसंबर: दिसंबर महीने के शुरू होते ही ठंड ने अपना असर दिखना शुरू कर दिया है। तो वहीं, देश में मौसम का मिजाज भी बदला-बदला सा नजर आने लगा है। इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में अगर दो घंटे के अंदर बारिश हो सकती है। बारिश होने के बाद ठंड ओर बढ़ जाएगी।
Recommended Video

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
मौसम विभाग की तरफ से जारी हुए अलर्ट के मुताबिक, अगले दो घंटों में दक्षिण-पश्चिम दिल्ली (बुद्ध जयंती पार्क, जाफरपुर, नजफगढ़, द्वारका, पालम), फारुखनगर (हरियाणा) के अलग-अलग स्थानों पर और आसपास के क्षेत्रों में हल्की तीव्रता की बारिश होगी। वहीं, उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर, डिबाई नरौरा, सहसवां, अतरौली, अलीगढ़ और राजस्थान के भरतपुर, मेहंदीपुर बालाजी में हल्की बारिश होगी।

दिल्ली में बारिश की संभावन कम
हालांकि, मौसम विभाग ने दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के लिए दिए अपने अलर्ट को वापस ले लिया है। मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में बारिश की संभावना कम है। तो वहीं, सफर के मुताबिक, 02 दिसंबर को हवा की गति धीमी रहेगी, जिससे पीएम 10 और पीएम 2.5 बेहद खराब श्रेणी में क्रमश: 375 और 208 बने रहने के आसार हैं। इसके बाद तीन दिसंबर को हवा की गति में सुधार होने का अनुमान है।

सुबह से ही छाए हुए है बादल
मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी गुरुवार को अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। सुबह से ही बादल छाए रहेंगे और कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। सप्ताह के अंत तक न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं नोएडा में आज अधिकतम तापमान 25.4 और न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।












Click it and Unblock the Notifications