दिल्ली जल संकट: आतिशी की सख्त चेतावनी- कार वॉशिंग सेंटर पीने के पानी का इस्तेमाल करते हैं तो किए जाएंगे सील
दिल्ली की तपती गर्मी के बीच पानी को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। दिल्ली के कई क्षेत्र भयंकर जल संकट से जूझ रहे हैं। दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने जल संकट से निपटने के लिए तमाम प्रयास किए जाने के साथ पानी की बर्बादी पर 2000 रुपये का जुर्माना लगाने के बाद एक बड़ा आदेश दिया है।
जल संकट से निपटने के लिए दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार की मंत्री आतिशी ने कहा निर्माण स्थालों पर किसी भी प्रकार के पीने के पानी का इस्तेमाल करने पर प्रतिबंध लगाया है।

इसके अलावा दिल्ली में जो कई सारे गाड़ियों की मरम्मत और धुलाई के सेंटर्स हैं जो दिल्ली जल बोर्ड से आने वाले पीने के पानी का इस्तेमाल कर रहे हैं। गाड़ियों की धुलाई और मरम्मत के सेंटरों में पीने के पानी का इस्तेमाल पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया हैं।
इसके साथ ही मंत्री आतिशी ने चेतावनी दी है कि अगर कोई भी कार वॉशिंग सेंटर पीने के पानी का इस्तेमाल करता पाया गया तो उसे पूरी तरह से सील किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications