Delhi Unlock:दिल्ली में अभी भी बंद रहेंगे सिनेमा हॉल और मल्टीप्लेक्स, बिना दर्शक खुलेंगे स्टेडियम

Delhi Unlock:दिल्ली में अभी भी बंद रहेंगे सिनेमा हॉल और मल्टीप्लेक्स, बिना दर्शक खुलेंगे स्टेडियम

नई दिल्ली, 04 जुलाई: दिल्ली में कोरोना की रफ्तार बिल्कुल थम गई है। दिल्ली में मॉल, जिम, बाजार समेत सारी चीजें कुछ पाबंदियों के साथ खोल दी गई हैं। दिल्ली अनलॉक प्रक्रिया के छठे चरण में है। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण विभाग (डीडीएमए) ने अपने एक नए आदेश में कहा है कि दिल्ली में अब भी सिनेमा हॉल और मल्टीप्लेक्स बंद रहेंगे। सिनेमाघर-मल्टीप्लेक्स के साथ-साथ थिएटर, बैंक्वेट हॉल, सामाजिक और राजनीतिक सभा, ऑडिटोरियम, स्विमिंग पूल, स्कूल, कॉलेज, स्पा, मनोरंजन पार्क पूरे दिल्ली में बंद रहेंगे। वहीं डीडीएमए ने कहा है कि सोमवार (05 जुलाई) से दिल्ली में स्टेडियम और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स को बिना दर्शकों को खोले जा सकेंगे।

Delhi Unlock

Recommended Video

    Delhi Unlock: कोरोना पाबंदियों में मिली और रियायतें, जानें नए दिशा निर्देश | वनइंडिया हिंदी

    दल्ली में अनलॉक के तहत पहले से क्या-क्या खुले हैं?

    -दिल्ली मेट्रो 50 फीसदी क्षमता के साथ पहले से ही चल रही है। यात्रियों की संख्या बढ़ाने का फैसला अभी तक नहीं लिया गया है।
    -जिम और योगा क्लॉस 50 फीसदी क्षमता के साथ खुले हुए हैं।
    -बैंक्वेट हॉल, मैरिज हॉल, होटलों में शादियां केवल 50 गेस्ट के साथ की जा सकती है।
    -रेस्टोरेंट 50 फीसदी क्षमता के साथ सुबह 8 बजे से खुल रहे हैं।
    -वहीं दोपहर से रात 10 बजे तक 50% क्षमता के साथ बार खोल जा रहे हैं।
    -सभी बाजार, मॉल, दुकानों को सुबह 10 बजे से रात 8 बजे के बीच खोलने की अनुमति है।
    -सरकारी और प्राइवेट अस्पताल 50% कर्मचारियों की अनुमति के साथ सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे के बीच खुल रहे हैं।

    -साप्ताहिक बाजार खोली जा रही है लेकिन हर जोन में केवल एक ही।

    -कोर्ट में या घर में शादियों की अनुमति है, लेकिन उसमें 20 लोग ही शामिल हो सकते हैं।
    - अंतिम संस्कार के लिए 20 लोगों के एकत्रित होने की अनुमति है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+