दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कोरियन शख्स से बिना नियम उल्लंघन के वसूले 5,000 रुपये, इस ट्रिक से बन गया VIDEO
देश की राजधानी की छवि को यहां के एक ट्रैफिक पुलिस ने दागदार कर दिया है। जहां अतिथि को देव समान माना जाता है वहीं पर एक विदेशी शख्स से दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के एक कांस्टेबल ने बिना ट्रैफिक नियम उल्लंघन के पांच हजार रुपये वसूले और उसको रसीद भी नहीं दी।
जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद बिना रसीद के 5 हजार रुपये वसूलने वाले कांस्टेबल को विभाग द्वारा तुरंत सस्पेंड कर दिया गया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में राजधानी दिल्ली में कार चला रहे कोरियन शख्स से महेश चंद नाम के कांस्टेबल ने ये अवैध वसूली की।
साउथ कोरियाई व्यक्ति से कांस्टेबल महेश पांच हजार रुपये लेते हुए नजर आ रहा है। वीडियो में ये भी नजर आ रहा है कि पांच हजार रुपये लेने के बाद उसने पैसे की कोई रसीद नहीं दी।
दरअसल, यह पूरी घटना कार के डैशबोर्ड कैमरे में कैद हो गई, जिसकी भनक विदेशी शख्स से अवैध वसूली कर रहे कांस्टेबल को नही लगी। दक्षिण कोरियाई नागरिक के यूट्यूब चैनल पर 1.34 मिलियन सब्सक्राइबर हैं।
वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कई बार शेयर किया गया है। जिस पर लोग जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और वीडियो शेयर कर रहे हैं।
इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सस्पेंड कर दिया और मामले की जांच शुरू रही है। विभाग द्वारा एक ट्वीट करते हुए लिखा
"सोशल मीडिया पोस्ट पर संज्ञान लेते हुए, वीडियो में दिख रहे संबंधित ट्रैफिक पुलिस को जांच चलने तक सेवाओं से निलंबित कर दिया गया है। दिल्ली पुलिस की भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति है।"












Click it and Unblock the Notifications