LIVE: भीषण जाम से बेहाल हुई दिल्ली, घर से निकलने से पहले यहां देखें ट्रैफिक का हाल
दिल्ली-गुड़गांव हाइवे पर ट्रैफिक जाम ने हालत खराब कर रखी है। ट्रैफिक डायवर्जन के चलते रंगपुरी से रजोकरी के बीच भयंकर जाम लग रहा है।

देश की राजधानी दिल्ली इस वक्त भयंकर ट्रैफिक जाम का सामना कर रही है। दिल्ली में कई जगहों पर जाम का आलम यह है कि लोगों को कई घंटों तक जाम का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली-एनसीआर के दो बड़े प्वाइंट्स पर डाइवर्जन किया गया है। जिसके चलते लोगों को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। NH-48 पर आज सुबह से गाड़ियां रेंग रही हैं। कई जगहों पर 10 किमी तक का जाम लगा हुआ है।
LIVE Feed
NH-48 पर इस जगह लगा हुआ है जाम
भारत माला परियोजना के तहत द्वारका एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जा रहा है। इसके तहत एक अंडरपास द्वारका एक्सप्रेसवे को नेल्सन मंडेला मार्ग से जोड़ेगा। दूसरा द्वारका लिंक रोड को NH-48 से जोड़ेगा। जिसके चलते शिव मूर्ति चौराहे के पास ट्रैफिक को हाईवे से नवनिर्मित स्लिप रोड की ओर मोड़ा गया है। जिससे जाम लग रहा है।













Click it and Unblock the Notifications