Delhi Trade Fair 2025: भारत मंडपम में लगा 44वां ट्रेड फेयर, कब से है आम लोगों की एंट्री? कितने की है टिकट?
Delhi Trade Fair 2025: दिल्ली के भारत मंडपम में इस साल का 44वां भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला पूरे रंग में शुरू हो गया है। पहले ही दिन यहां उमड़ी रौनक ने साबित कर दिया कि यह मेला सिर्फ कारोबारियों के लिए नहीं, बल्कि आम लोगों के लिए भी एक बड़ा आकर्षण है। देश के लगभग हर राज्य से आए पारंपरिक उत्पाद, विदेशी कंपनियों की चमकदार भागीदारी और नए स्टार्टअप्स की मौजूदगी ने इस आयोजन को और खास बना दिया है। आने वाले दिनों में यहां हजारों लोग खरीदारी, संस्कृति और तकनीक की नई झलक देखने पहुंचेंगे।
शुक्रवार को केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने मेले का औपचारिक उद्घाटन किया। हर साल की तरह इस बार भी मेला 14 नवंबर से शुरू हुआ है। शुरुआती पांच दिन यानी 14 से 18 नवंबर तक यह सिर्फ व्यापारिक गेस्ट और थोक खरीददारों के लिए खुला है। आम लोगों के लिए मेला 19 से 27 नवंबर तक खुला रहेगा।

India International Trade Fair 2025: टिकट दरें और छूट
इस बार टिकट की कीमतें दिनों के आधार पर तय की गई हैं:
14-18 नवंबर (बिजनेस दिन)
- वयस्क: 150 रुपये
- बच्चे: 60 रुपये
19-27 नवंबर (जनता के लिए)
- वयस्क: 80 रुपये
- बच्चे: 40 रुपये
वरिष्ठ नागरिक और दिव्यांगजन बिना टिकट प्रवेश कर सकते हैं, बस वैध पहचान पत्र दिखाना होगा।
ये भी पढ़ें:
मेले की थीम-"एक भारत, श्रेष्ठ भारत"
इस बार मेले की थीम "एक भारत, श्रेष्ठ भारत" रखी गई है। इसी को ध्यान में रखते हुए पूरे भारत मंडपम परिसर को सांस्कृतिक एकता और देश की विविध पहचान को दर्शाते हुए सजाया गया है।
मेले में:
- 31 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश
- 12 देशों के प्रतिनिधि
- 55 सरकारी मंत्रालय और विभाग
अपनी प्रदर्शनी के साथ शामिल हो रहे हैं। कई मंत्रालय देश में चल रही बड़ी योजनाओं और तकनीकी प्रोजेक्ट्स का प्रदर्शन कर रहे हैं।
दिल्ली पैवेलियन बना मुख्य आकर्षण
मेले का एक बड़ा आकर्षण दिल्ली सरकार का पैवेलियन है, जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किया। यह लाल किला थीम पर आधारित है और दिल्ली की ऐतिहासिक पहचान, आधुनिक व्यापार और स्थानीय कला को एक साथ दिखाता है।
यहां मौजूद-
- स्टार्टअप कॉर्नर
- महिला उद्यमियों के स्टॉल
- एमएसएमई उत्पाद
- अनोखे सेल्फी प्वाइंट
- हस्तशिल्प और स्थानीय कला
युवाओं और परिवारों के लिए खास आकर्षण का केंद्र बन रहे हैं।
क्या-क्या खास है इस बार
इस साल का ट्रेड फेयर उन लोगों के लिए खास है जो खरीदारी, संस्कृति और नई तकनीक को एक साथ अनुभव करना चाहते हैं। यहां आपको देखने को मिलेगा:
- राज्यों के पारंपरिक उत्पाद
- हैंडलूम और हस्तशिल्प
- ऑर्गेनिक और स्पेशलिटी फूड
- टेक्नोलॉजी आधारित योजनाएं
- नए स्टार्टअप्स के इनोवेशन
- विदेशी कंपनियों के विशेष पवेलियन
कई राज्यों ने अपने स्थानीय उत्पादों की सुंदर प्रदर्शनी लगाई है, जहां लोग सीधे निर्माताओं से सामान खरीद सकते हैं।
परिवारों के लिए अच्छा मौका
अगर आप परिवार, बच्चों या दोस्तों के साथ कहीं घूमने और खरीदारी करने की सोच रहे हैं, तो 19 से 27 नवंबर का समय सबसे बेहतर है। यहां शॉपिंग के साथ-साथ हर राज्य की संस्कृति, कला और खानपान की झलक देखने को मिलती है। यह मेला सिर्फ व्यापार का मंच नहीं, बल्कि भारत की विविधता को करीब से महसूस करने का शानदार अवसर है।
ये भी पढ़ें:












Click it and Unblock the Notifications