दिल्ली में कब होंगे मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव? IPL के लिए DMRC ने लिया बड़ा फैसला, जानिए सब अपडेट
Delhi Today: राजधानी दिल्ली में मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव की तारीख की घोषणा हो गई है। मेयर चुनाव कैसे होता है? दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने IPL मैच के मद्देनजर क्या बड़ा फैसला लिया है? जानिए सब अपडेट...
दिल्ली में मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव की तारीख की घोषणा हो गई है। मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव आगामी 25 अप्रैल की तारीख को आयोजित किया जाएगा। इस चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 21 अप्रैल है। मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव 25 अप्रैल को दोपहर 2 बजे एमसीडी की बैठक के दौरान होगा।

दिल्ली नगर निगम के सचिव की ओर से जारी किए गए नोटिस के अनुसार मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव आगामी 25 अप्रैल की तारीख को आयोजित किया जाएगा। अभी वर्तमान में आम आदमी पार्टी के नेता महेश कुमार खिची दिल्ली नगर निगम के मेयर हैं। उन्होंने भाजपा के किशन लाल को हराकर मेयर का चुनाव जीता था। आइए जानते हैं मेयर चुनाव की प्रक्रिया क्या है और इसमे कौन भाग लेते है?
दिल्ली में मेयर चुनाव कैसे होता है?
दिल्ली में मेयर चुनाव एक निश्चित प्रक्रिया के तहत होता है। सबसे पहले दिल्ली नगर निगम के पार्षदों (councillors) का चुनाव होता है। दिल्ली में कुल 250 वार्ड होते हैं, और हर वार्ड से एक पार्षद चुना जाता है। चुनाव के बाद, जिस पार्टी या गठबंधन के पास बहुमत (majority) होता है, वह अपना मेयर पद के लिए उम्मीदवार (candidate) चुनता है। पहले सत्र में प्रोटेम प्रेसीडिंग ऑफिसर (Protem Presiding Officer) द्वारा चुनाव करवाया जाता है, जिसे एलजी (Lieutenant Governor) नियुक्त करते हैं। मतदान गुप्त बैलेट (secret ballot) द्वारा होता है। सबसे ज्यादा वोट पाने वाला उम्मीदवार मेयर बनता है। दिल्ली में मेयर का कार्यकाल एक वर्ष का होता है।
मेयर के चुनाव में वोट देने वाले सदस्य कौन होते हैं?
- 250 निर्वाचित पार्षद
- 14 विधायक (MLAs) जिन्हें दिल्ली विधानसभा से नामित किया जाता है
- 10 लोकसभा सांसद (MPs)
- 1 राज्यसभा सांसद (दिल्ली से)
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने लिया बड़ा फैसला
राजधानी दिल्ली में में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के टी-20 मैच होने वाले है। इसको लेकर दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने बड़ा फैसला लिया है। दिल्ली मेट्रो एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन सहित सभी लाइनों पर अंतिम ट्रेन का समय बढ़ाया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य दर्शकों के लिए सुरक्षित और सुगम यात्रा प्रदान करना है। मैच के दौरान काफी अधिक भीड़ होने की संभावना है। इसको देखते हुए दिल्ली मेट्रो मैच के दिनों में 76 अतिरिक्त ट्रेन चलाएगी। सभी लाइनों पर सामान्य अंतिम ट्रेन समय से लगभग एक से दो घंटे आगे तक जारी रहेंगी। यह बदलवार रात के समय में किया गया है।
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने x पर पोस्ट कर दी जानकारी
इस बारे में दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने x पर पोस्ट कर जानकारी शेयर करते हुए लिखा- 13, 16, 27 और 29 अप्रैल तथा 11 मई 2025 को अरुण जेटली स्टेडियम, फिरोज शाह कोटला मैदान, नई दिल्ली में खेले जाने वाले इंडियन प्रीमियर लीग के टी-20 मैचों के दौरान दर्शकों की सुविधा के लिए दिल्ली मेट्रो ने सभी लाइनों (एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन सहित) पर अपनी अंतिम ट्रेन के समय में बदलाव किया है। यह स्टेडियम वॉयलेट लाइन यानी कश्मीरी गेट से राजा नाहर सिंह कॉरिडोर (वायलेट लाइन) पर दिल्ली गेट/आईटीओ मेट्रो स्टेशनों से सटा हुआ है।
To facilitate the spectators during the T-20 matches of Indian Premier League scheduled to be played on 13th, 16th, 27th & 29thApril and 11th May 2025 at Arun Jaitley Stadium, Feroz Shah KotlaGround, New Delhi, the Delhi Metro has made changes in its last train timings on all… pic.twitter.com/Yq7xvxC1Nt
— Delhi Metro Rail Corporation (@OfficialDMRC) April 11, 2025
मैच समाप्त होने के बाद इन नजदीकी मेट्रो स्टेशनों पर अचानक भीड़ बढ़ने की आशंका को देखते हुए दिल्ली मेट्रो सभी लाइनों पर अपनी अंतिम ट्रेन के समय में लगभग 01-02 घंटे का विस्तार करके मैच वाले दिन 76 अतिरिक्त ट्रेन चक्कर लगाएगी।












Click it and Unblock the Notifications