Delhi Avadh Ojha News: सड़क पर खड़ी कार के चारों चक्के हुए चोरी, गुस्से में अवध ओझा ने सुनाई आपबीती
Delhi Avadh Ojha News: देश के मशहूर शिक्षक और आम आदमी पार्टी के नेता अवध ओझा सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में वे बता रहे हैं कि पब्लिक प्लेस में खड़ी नई कार के चारों चक्के चोरों ने खोल लिए हैं।
चोरों ने कार के नीच ईंट लगा कर चक्के खोल लिए हैं। अब उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। लोग वीडियो पर मजेदार कमेंट कर रहे हैं।

किसकी थी कार
बात दें कि, अवध ओझा दिल्ली विधानसभा चुनवा से पहले आम आदमी पार्टी ज्वाइन किया था। उन्होंने पटपड़गंज विधानसभा से AAP के टिकट पर चुनाव भी लड़ा लेकिन उनको सफलता नहीं मिली। उन्हें चुनाव में हार का सामना करना पड़ा लेकिन उसके बावजूद भी वे राजनीति में सक्रिय हैं और अपने विधानसभा क्षेत्र में घूमते रहते हैं।
इसी दौरान शुक्रवार को उनके विधानसभा क्षेत्र पटपड़गंज में एक व्यक्ति की नई कार के चारों चक्के चोरों ने खोल लिए। जिसको लेकर अवध ओझा ने वीडियो बना कर दिल्ली की कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठाया।
ये भी पढ़ें Viral News: PM मोदी के साथ पॉडकास्ट करने वाले निखिल कामथ और करीना कपूर की डाइटीशियन के बीच ठनी!
अवध ओझा ने सरकार पर साधा निशाना
बता दें कि, वायरल शिक्षक और AAP नेता अवध ओझा ने कार के चोरी हुए चक्के को दिखाते हुए वीडिया बनाया। वीडियो में वे कह रहे हैं कि मेन रोड पर खड़ी नई कार के चारों चक्के चोरों ने खोल लिए। इस दौरान उन्होंने दिल्ली के कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर निशाना साधा। साथ ही उन्होंने सरकार से लोगों की और उनके समानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा।












Click it and Unblock the Notifications