Delhi Today: कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम, 'ऑपरेशन शिष्टाचार' की हुई शुरुआत, जानिए दिल्ली में आज क्या है खास?

Delhi Today: आज 18 मार्च को दिल्ली का मौसम कैसा रहने वाला है? दिल्ली में आज न्यूनतम और अधिकतम तापमान कितना रहेगा। चलिए जानते हैं आज की दिल्ली की सभी बड़ी खबर।

Delhi Today

दिल्ली का मौसम और AQI रिपोर्ट - 11 मार्च 2025

आज दिल्ली में औसत तापमान- 31.42°C
न्यूनतम तापमान: 18.05°C
अधिकतम तापमान: 32.078C
सापेक्ष आर्द्रता: 17%
वायु गति: 17 किमी/घंटा
सूर्योदय: 6:27 AM
सूर्यास्त: 06:30 PM

आज का मौसम: आकाश साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी। वहीं आज का पूरे दिन गर्मी होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें Delhi Women's Scheme: 2500 रुपए लेने के लिए रजिस्ट्रेशन होने वाला है शुरू, ये दस्तावेज़ रखें तैयार

फिर प्रदूषित हुई दिल्ली की हवा

मंगलवार को दिल्ली की वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, एअर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 163.0 है, जो कि खराब श्रेणी में माना जाएगा।

156 ऊंची इमारतों पर एंटी स्मॉग गन तैनात

दिल्ली में वायु प्रदूषण को कम करने के लिए सरकार ने अहम कदम उठाया है। राष्ट्रीय राजधानी के 156 ऊंची इमारतों पर एंटी स्मॉग गन तैनात की गईं हैं। इसके जरिए ज्यादा प्रदूषण वाले दिनों में पानी की महीम बूंदों का छिड़काव किया जा सकेगा। दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (DPCC)की रिपोर्ट के मुताबिक इनमें सरकारी इमारतों के साथ निजी भवन भी शामिल हैं। पहले चरण में उन इलाकों का चयन किया गया है जहां पर पर प्रदूषण की समस्या बहुत ज्यादा है।

'ऑपरेशन शिष्टाचार' शुरू

दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा को देखते हुए एक बार फिर से 'ऑपरेशन शिष्टाचार' शुरू किया गया है। इस अभियान के जरिए रोड साइड खड़ी महिलाओं को परेशान करने वाले लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।

दिल्ली पुलिस की लेडी विंग सादे कपड़े में घूमेंगी और मनचलों पर नजरर रखेंगी। पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा में सभई जिलों के डीसीपी को वुमन सेफ्टी को लेकर सर्कुलर जारी किया है। उनसे तुरंत इस दिशा में कदम उठाने को कहा है।

दिल्ली मेरठ एक्स्प्रेसवे पर भारी जाम

दिल्ली मेरठ एक्स्प्रेसवे (Delhi Meerut Expressway) पर स्थित गाजीपुर के पास फ्लाईओवर पर चल रहे मरम्मत कार्य के चलते भारी जाम की स्थिती बनी हुई है। सोमवार रात को गाजीपुर से लेकर खिचड़ीपुर तक करीब तीन किलोमीटर लंबा जाम लगा।

ये भी पढ़ें Delhi Women Scheme: एक परिवार में कितनी महिलाओं को मिलेंगे 2500, आज पैसे भी मिलेंगे या सिर्फ रजिस्ट्रेशन होगा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+