Delhi Women's Scheme: 2500 रुपए लेने के लिए रजिस्ट्रेशन होने वाला है शुरू, ये दस्तावेज़ रखें तैयार
Delhi Women's Scheme: दिल्ली की महिलाओं को 8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बड़ा तोहफा मिला। सीएम रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में महिला समृद्धि योजना को मंजूरी मिल गई। अब इसको लेकर एक कमेटी का भी गठन किया गया।
वहीं इस योजना को लेकर पोर्टल भी तैयार किए जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जल्द ही योजना के लाभार्थियों के लिए रजिस्ट्रेशन की शुरुआत होगी।

तीन मंत्रियों की बनाई गई कमेटी
बता दें कि कल कैबिनेट की बैठक में इस योजना को मंजूरी के साथ ही तीन मंत्रियों की कमेटी बना दी गई जो इस योजना को लागू करने में अहम भूमिका निभाएंगे। कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा, आशीष सूद और प्रवेश वर्मा की एक समिति बनाई गई।
ये भी पढ़ें Delhi Today: कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम, 2500 रुपए के लिए शुरू होगा रजिस्ट्रेशन! दिल्ली में आज क्या है खास?
ये दस्तावेज़ पंजीकरण में होंगे सहायक
1. आधार कार्ड
2. राशन कार्ड
3. आधार पंजीकृत मोबाइल नंबर
4. बैंक खाता विवरण
5. निवास प्रमाण पत्र
6. आय प्रमाण पत्र
सॉफ्टवेयर किया जा रहा है विकसित
दिल्ली में 72 लाख से अधिक महिलाएं पंजीकृत मतदाता हैं, जिनमें से 50 प्रतिशत महिलाएं मतदान करती हैं। अनुमान के मुताबिक 20 लाख महिलाएं पात्रता मानदंड को पूरा करेंगी। इसके लिए सरकार विभिन्न विभागों से डेटा प्राप्त कर रही है। साथ ही, आईटी विभाग एक अलग सॉफ़्टवेयर भी विकसित कर रहा है, जिसके जरिए सभी आवेदन पत्रों का सत्यापन किया जाएगा, ताकि पात्र महिलाओं की पहचान की जा सके।
अभी सिर्फ इन महिलाओं को ही मिलेगा लाभ
लाभार्थियों की उम्र 21 साल से 60 साल के बीच होनी चाहिए
घरेलू आय ₹3 लाख प्रति वर्ष से कम होना चाहिए
सरकारी नौकरी करने वाली महिलाएं को नहीं मिलेगा लाभ
सरकारी पेंशन लेने वाली महिलाओं को भी योजना का लाभ नहीं मिलेगा
जो महिला Income Tax देती है, वे महिलाएं को भी इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा
BPL कैटेगरी की महिला को मिलेगा लाभ
दिल्ली सरकार के सूत्रों के मुताबिक पहले चरण में इस योजना का लाभ केवल गरीब परिवारों की महिलाओं को दिया जाएगा। सरकार के मुताबिक BPL कैटेगरी में शामिल महिलाओं को पहली किश्त में 2500 रुपए दिए जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications