Delhi Today: कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम, ईद को देखते हुए पुलिस अलर्ट, जानिए दिल्ली में आज क्या है खास?

Delhi Today: आज 31 मार्च को पूरे दिन दिल्ली का मौसम कैसा रहने वाला है? ईद को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने का क्या है विशेष इंतजाम। चलिए जानते हैं आज की दिल्ली की सभी बड़ी खबर।

Delhi Today

दिल्ली का मौसम और AQI रिपोर्ट - 31 मार्च 2025

  • आज दिल्ली में औसत तापमान- 21.00°C

  • न्यूनतम तापमान: 17.00°C

  • अधिकतम तापमान: 33.00°C

  • वायु गति: 15-20 किमी/घंटा

आज का मौसम: आकाश साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी। वहीं आज का पूरे दिन हवा चलती रहेगी। जिससे गर्मी कम लगेगी और ठंड का एहसास होता रहेगा।

तेज हवा से साफ हुई दिल्ली की हवा

सोमवार को दिल्ली की वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, एअर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 130 है। दिल्ली लगातार चल रहे तेज हवाओं के कारण वायु गुणवत्ता में पहले की तुलना में सुधार आया है।

ये भी पढ़ें Delhi Budget 2025: यमुना की सफाई के लिए रूपरेखा तैयार, सीएम ने बजट के दौरान बता दिया पूरा प्लान

ईद को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट

आज देशभर में ईद का त्योहार मनाया जा रहा है। ईद को देखते हुए दिल्ली पुलिस अलर्ट मोड में है। हुड़दंगियों पर पर पुलिस की विशेष नजर है। पुलिस ने 30 मार्च को मुस्लिम समुदाय के नेताओं के साथ बैठक कर सौहार्दपूर्ण माहौल में ईद मनाने की अपील की।

ये भी पढ़ें Delhi Women's Scheme: 2500 रुपए लेने के लिए रजिस्ट्रेशन होने वाला है शुरू, ये दस्तावेज़ रखें तैयार

लोगों की सुरक्षा के लिए दिल्ली पुलिस की पहल

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लोगों की सुरक्षा और अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुलिस FRS (फेस रिकॉग्नाइजेशन सिस्टम) से लैस कैमरों का जाल बिछाने जा रही है। इसको लेकर हर थाना अध्यक्षों से संवेदनशील जगह की जानकारी ली गई है। इसकी सूची पुलिस मुख्यालय को भेज दी गई है। ऐसा होने पर अपराधियों को पकड़ने में पुलिस को मदद मिलेगी।

अस्पतालों की बदहाल स्थिति को लेकर चिंतित हाईकोर्ट

दिल्ली हाईकोर्ट ने राजधानी के सरकारी अस्पतालों की बदहाल स्थिति को लेकर चिंता जाहिर की है। हाईकोर्ट ने कहा कि, पिछले एक साल से अस्पतालों की कमी को लेकर बैठकें की जा रही हैं, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। ऐसे में दिल्ली AIIMS के डायरेक्टर अपनी निगरानी में राज्य के सरकारी अस्पतालों में सुधार के लिए कार्य करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+