आज से शुरु होगा बजट सत्र, हो सकते हैं बड़े ऐलान, कहां पिज्जा ब्वॉय को बहन से हुआ प्यार, लगाई फांसी? जानिए सब

Delhi Today: राजधानी दिल्ली के लोगों के लिए सोमवार का दिन खुशखबरी वाला दिन हो सकता है क्योंकि आज यानी 24 मार्च से विधानसभा का बजट सत्र शुरु होने जा रहा है। इस बजट में आपके लिए क्या खास होने वाला है? कहां एक पिज्जा ब्वॉय को अपने ही बहन से प्यार हो गया? आइए जानते है सब अपडेट।

राजधानी दिल्ली में सोमवार(24 मार्च) को विधानसभा का बजट सत्र शुरु होने जा रहा है। प्रदेश के लोगों को इस बजट से काफी उम्मीद है। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि सीएम रेखा गुप्ता सरकार बड़े ऐलान कर सकती हैं। दिल्ली विधानसभा का ये बजट सत्र 24 से 28 मार्च तक चलेगा। जबकि विधानसभा में बजट मंगलवार 25 मार्च को पेश किया जाएगा।

Delhi Today

दिल्ली विधानसभा के बजट में ऐसे महत्वपूर्ण ऐलान है जिसको लेकर प्रदेश की जनता अशा भरी निगाहों से देख रही है। इस बजट में बहुत कुछ खास होने वाला है। बजट को लेकर प्रदेश की सीएम रेखा गुप्ता ने कहा है कि भाजपा सरकार का वित्त वर्ष 2025-26 का बजट महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण, बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा, बेहतर बुनियादी ढांचे, प्रदूषण नियंत्रण और जलनिकास पर केंद्रित होगा।

महिला समृद्धि योजना को लेकर हो सकता है खास ऐलान

दिल्ली की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ सकती है। क्योंकि इस बजट में महिला समृद्धि योजना को लेकर भी खास ऐलान हो सकता है। बता दे कि महिला समृद्धि योजना के लिए सरकार ने 5,100 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। लेकिन अभी तक पंजीकरण शुरू नहीं हुआ है। जिसको लेकर आप सरकार बीजेपी पर लगातार हमला कर रही है। पूर्व सीएम आतिशी ने इस योजना की किस्त महिलाओं को न मिलने को लेकर बीजेपी पर सवाल खड़े किए थे। उन्होंने कहा था कि बीजेपी का वादा सिर्फ एक जुमला था। इसको लेकर आप पार्टी विरोध कर सकती है।

बजट को "विकसित दिल्ली" का नाम दिया गया है

बजट को विकसित दिल्ली का नाम दिया गया है। बजट में यमुना नदी की सफाई, वायु प्रदूषण से निपटने, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और बुनियादी ढांचे के विकास पर भी ध्यान केंद्रित किया गया है। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा है कि हमें ईमेल पर 3,303 सुझाव और 6,982 व्हाट्सएप मैसेज मिले है। हमने उन सभी सुझावों पर सावधानीपूर्वक विचार किया है। सीएम ने आगे कहा, हमने पानी और बिजली के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण जैसी आम आदमी की सभी जरूरतों पर ध्यान दिया है। यह बजट पीएम मोदी के विकसित दिल्ली के विजन को पूरा करता है।

प्रेम प्रसंग का मामला

दिल्ली से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है जहां एक पिज्जा ब्वॉय को अपने ही बहन से प्यार हो गया। जब दोनों के माता-पिता नहीं माने तो दोनों ने पार्क में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना दक्षिण दिल्ली के हौज खास इलाके की है। दोनों चचेरे भाई-बहन थे और इन दोनों के बीच प्रेम संबंध थे।

पुलिस ने बताया दोनों के बीच प्रेम संबंध थे

इस मामले में पुलिस ने बताया है कि युवक लोधी कॉलोनी में एक पिज्जा शॉप में काम करता था, जबकि महिला बच्चों की देखभाल करती थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। पुलिस को इस घटना के बारे में अभी तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिवार के बयान के अनुसार उन्होंने कहा था कि वो इस रिश्ते को खत्म कर दे लेकिन उन्होंने जान दे दी। इन दोनों की उम्र लगभग 17 वर्ष है।

पुलिस ने बताया कि उन्हें सुबह करीब 6:31 बजे डियर पार्क के एक सुरक्षा गार्ड से पीसीआर कॉल मिली, जिसमें उन्हें शवों के बारे में बताया गया। उन्होंने कहा कि पुरुष ने काली टी-शर्ट और नीली जींस पहन रखी थी, जबकि महिला ने हरे रंग की ड्रेस पहन रखी थी। घटनास्थल के पास से दो टूटे हुए फोन बरामद किए गए।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, "फोरेंसिक टीम को एक फोन में सिम कार्ड मिला। हमने इस सिम कार्ड का इस्तेमाल दूसरे फोन में किया, जिससे हमें शवों की पहचान करने और परिवारों तक पहुंचने में मदद मिली। पुलिस इस मामले की जांच गंभीरता से कर रही है। स्थानीय लोगों ने बताया है कि शव पेड़ के उपर जहां लटका हुआ था वहं इन दोनो का चढ़ना मुश्किल रहा होगा। इससे ये संदह जताया जा रहा है कि उन्हें मारकर लटका दिया गया होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+