Delhi Today: जल संकट के बीच दिल्ली में सियासी घमासान, बदलते मौसम के बीच हेल्पलाइन नंबर जारी करने की तैयारी
Delhi Today: देश की राजधानी दिल्ली इन दिनों पानी की किल्लत से जूझ रही है और इस संकट के बीच सियासी तापमान भी लगातार चढ़ता जा रहा है। हरियाणा और पंजाब के बीच चल रही जल वितरण की खींचतान का सीधा असर दिल्लीवासियों पर पड़ा है।
दिल्ली सरकार का दावा है कि पानी की सप्लाई जानबूझकर घटाई जा रही है और इसके पीछे साजिश रची जा रही है। दिल्ली के लोक निर्माण मंत्री परवेश वर्मा ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि यह एक सुनियोजित राजनीतिक साजिश है।

इसमें पंजाब सरकार और आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता अरविंद केजरीवाल की मिलीभगत है। उन्होंने आरोप लगाया कि हाल ही में विधानसभा चुनाव में मिली हार का बदला लेने के लिए दिल्ली को पानी के लिए तरसाया जा रहा है।
ये भी पढ़ें: दिल्ली में 3 फ्लैट, लाखों का सोना और भी बहुत कुछ, कितनी संपत्ति के मालिक हैं चीफ जस्टिस संजीव खन्ना
'जानबूझकर की गई पानी की कटौती'
PWD मंत्री परवेश वर्मा ने कहा कि हरियाणा से आने वाली पानी की आपूर्ति पिछले एक हफ्ते में लगातार घटती जा रही है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक प्रशासनिक गलती नहीं, बल्कि एक सोची-समझी साजिश है।
दिल्ली में नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल
केंद्र सरकार के निर्देशानुसार, दिल्ली सहित देशभर में 7 मई को नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। इस अभ्यास का उद्देश्य संभावित आपात स्थितियों में नागरिकों और एजेंसियों की तैयारियों को परखना है। दिल्ली में विभिन्न स्थानों पर सायरन बजाए जाएंगे, ब्लैकआउट अभ्यास किए जाएंगे, और नागरिकों को आपातकालीन प्रक्रियाओं की जानकारी दी जाएगी।
राहत के लिए हेल्पलाइन नंबर होगा लॉन्च
बारिश के मौसम में लोगों की शिकायतों को तुरंत सुलझाने के लिए दिल्ली सरकार ने '311' हेल्पलाइन नंबर शुरू करने का फैसला किया है। इस नंबर पर कॉल करके नागरिक NDMC, MCD और अन्य विभागों से जुड़ी शिकायतें दर्ज करा सकेंगे।
PWD मंत्री वर्मा ने NDMC कंट्रोल एंड कमांड सेंटर का दौरा करते हुए कहा, "अब नागरिकों को यह सोचने की जरूरत नहीं कि उनकी समस्या किस विभाग से जुड़ी है। वे सिर्फ 311 पर कॉल करें, बाकी काम हम संभाल लेंगे।"
मंगला पुरी में हाईटेक बिजली सबस्टेशन का उद्घाटन
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी के मंगला पुरी इलाके में अत्याधुनिक गैस इंसुलेटेड सबस्टेशन (GIS) का उद्घाटन किया। इस नई बिजली परियोजना से लगभग 25,000 घरों को लाभ मिलेगा और इलाके में बिजली की समस्या काफी हद तक खत्म होगी।
सबस्टेशन की खासियतें:
- पारंपरिक सिस्टम से 35% कम जगह की जरूरत
- 63 MVA की अतिरिक्त क्षमता
- ₹100 करोड़ से केबलिंग होगी भूमिगत
- स्मार्ट ग्रिड और सोलर पावर को मिलेगा बढ़ावा
केजरीवाल के खिलाफ बीजेपी का विरोध प्रदर्शन
जल संकट के लिए बीजेपी ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जिम्मेदार ठहराते हुए उनके आवास के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पंजाब की भगवंत मान सरकार ने भाखड़ा नहर से दिल्ली को मिलने वाले पानी की सप्लाई में कटौती कर दी है, जिससे राजधानी पानी की भारी समस्या से जूझ रही है।
ये भी पढ़ें: बैंकॉक से मॉस्को जा रहे विमान की दिल्ली हवाई अड्डे पर क्यों करवाई गई इमरजेंसी लैंडिंग?












Click it and Unblock the Notifications