Delhi Today: AAP को झटका! बॉबी किन्नर ने छोड़ी पार्टी IVP में शामिल, दिल्ली में कर्मचारियों की छुट्टियां बहाल
Delhi Today: आम आदमी पार्टी (AAP) की राजनीति में इन दिनों बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। जहां एक ओर पार्टी ने छात्रों के लिए नया संगठन लॉन्च किया है, वहीं दिल्ली की पहली ट्रांसजेंडर पार्षद बॉबी किन्नर ने AAP को अलविदा कह दिया है। इसके साथ ही, दिल्ली सरकार ने पाकिस्तान से तनाव के चलते रद्द की गई सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों को अब बहाल कर दिया है।
छात्र राजनीति में ASAP की एंट्री
AAP की नई छात्र इकाई 'एसोसिएशन ऑफ स्टूडेंट्स फॉर अल्टरनेटिव पॉलिटिक्स' (ASAP) की शुरुआत पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को की। ASAP का मकसद है छात्र राजनीति को 'बाहुबल और पक्षपात' से मुक्त करना और योग्यता को बढ़ावा देना। ASAP दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ (DUSU) चुनाव में पूरी ताकत से मैदान में उतरेगी।

ASAP के सदस्य युवराज तनवर, दीपक बंसल और यश फोगाट ने बुधवार को बताया कि वे उन कॉलेजों तक भी पहुंचेंगे जहां चुनाव नहीं होते। तनवर ने कहा, "केजरीवाल ने राजनीति को विकास और जनसेवा की दिशा में मोड़ा, यही ASAP का भी लक्ष्य है।"
ये भी पढ़ें: Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में तेज आंधी व बारिश, कई रूटों पर मेट्रो व कुछ उड़ानें प्रभावित
बॉबी किन्नर ने छोड़ा AAP, बनीं IVP का हिस्सा
दिल्ली की पहली ट्रांसजेंडर पार्षद बॉबी किन्नर ने AAP से नाराजगी जताते हुए पार्टी छोड़ दी है और अब वे नवगठित इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी (IVP) में शामिल हो गई हैं। 2022 में बॉबी ने सुल्तानपुरी-A वार्ड से जीत दर्ज की थी और ट्रांसजेंडर समुदाय की आवाज़ बनी थीं।
उन्होंने आरोप लगाया कि AAP में किसी की नहीं सुनी जाती। बॉबी ने कहा,"पार्षदों को बोलने का मौका तक नहीं मिलता। मुद्दे उठाने का कोई मंच नहीं है।" बॉबी के साथ अब तक 15 अन्य पार्षद भी AAP छोड़कर IVP में शामिल हो चुके हैं।
दिल्ली सरकार ने बहाल की कर्मचारियों की छुट्टियां
पाकिस्तान के साथ हालिया तनाव और ऑपरेशन सिंदूर के चलते दिल्ली सरकार ने 8 मई को सभी सरकारी अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी थीं। अब हालात में सुधार होने पर बुधवार को यह आदेश वापस ले लिया गया है।
10 मई को भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति बनी थी, जिसके बाद दिल्ली सरकार ने तत्काल प्रभाव से छुट्टियां बहाल कर दी हैं।
ये भी पढ़ें: IndiGo flight: इंडिगो की दिल्ली-श्रीनगर फ्लाइट ओलों में फंसी, आगे का हिस्सा टूटा, 227 यात्री कर रहे थे सफर












Click it and Unblock the Notifications