Delhi Today: दिल्ली में प्रदूषण का कहर, महिला भत्ता योजना पर HC का सुनवाई से इनकार, बढ़ी AAP-BJP में तकरार

Delhi Today: मंगलवार सुबह दिल्ली की हवा की गुणवत्ता बेहद खराब रही। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के अनुसार, सुबह 6 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 319 रिकॉर्ड किया गया।

शहर जहरीली धुंध की चपेट में है, जिसे ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत बदलते नियमों ने और भी खराब कर दिया है। नियमों के बार-बार लागू और वापस लिए जाने से लोग भ्रमित हैं।

Delhi election

AAP की योजना पर सुनवाई से कोर्ट का इनकार

दिल्ली हाईकोर्ट ने सोमवार (20 जनवरी 2025) को मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के तहत ₹2,100 मासिक भत्ता देने की आम आदमी पार्टी (AAP) की चुनावी घोषणा के खिलाफ दायर याचिका पर जल्द सुनवाई से इनकार कर दिया।
न्यायमूर्ति ज्योति सिंह ने याचिका पर "जल्द सुनवाई" की मांग खारिज करते हुए कहा कि इसमें कोई ठोस आधार नहीं है।
ये भी पढ़ें: Mai Delhi Hoon: ये हैं दिल्ली के टॉप 5 कॉलेज, नीरज चोपड़ा की वाइफ ने भी एक College से की है पढ़ाई

याचिकाकर्ता के वकील ने कोर्ट से आग्रह किया कि AAP योजना का प्रचार कर वोटरों को आकर्षित कर रही है। बता दें कि दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान (Delhi Assembly Election) और 8 फरवरी को मतगणना होगी।

दिल्ली HC के नए मुख्य न्यायाधीश को शपथ दिलाएंगे LG

दिल्ली हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में न्यायमूर्ति देवेंद्र कुमार उपाध्याय को मंगलवार शाम 5 बजे शपथ दिलाई जाएगी। शपथ ग्रहण समारोह सिविल लाइन्स स्थित राज निवास में होगा। इस कार्यक्रम में कई वरिष्ठ सरकारी अधिकारी, जज, कानूनी पेशेवर और अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल होंगे। गौरतलब है कि पिछले हफ्ते केंद्रीय कानून और न्याय मंत्रालय ने उनके नियुक्ति की अधिसूचना जारी की थी।

AAP और बीजेपी के बीच चुनाव आचार संहिता उल्लंघन पर विवाद

दिल्ली के नई दिल्ली क्षेत्र में ईस्ट किडवई नगर में आरडब्ल्यूए (रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन) को कुर्सियां बांटने को लेकर बीजेपी उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। वर्मा के चुनाव एजेंट संदीप सिंह ने शिकायत में आरोप लगाया कि आप नेता अरविंद केजरीवाल ने आचार संहिता का उल्लंघन किया है। वर्मा के कार्यालय ने इसे "कानून और आचार संहिता का खुला उल्लंघन" बताया।
ये भी पढ़ें: Weather: दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में ठंड का असर हुआ कम, कश्मीर में बर्फबारी के आसार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+