Mai Delhi Hoon: ये हैं दिल्ली के टॉप 5 कॉलेज, नीरज चोपड़ा की वाइफ ने भी एक College से की है पढ़ाई
Mai Delhi Hoon (मैं दिल्ली हूं) News: दिल्ली से जुड़ी बेहद खास बातें (वनइंडिया की खास पेशकश)
किसी शायर ने क्या खूब कहा है..."जहां किताबें हैं, वहां ज्ञान है, जहां पढ़ाई है, वहां सम्मान है।"
इसलिए नाम, काम और खाने के बाद आज Mai Delhi Hoon (मैं दिल्ली हूं) सेगमेंट में नंबर है पढ़ाई का,आज हम बात करेंगे दिल्ली के टॉप 5 उन का़लेजों की, जहां एडमिशन पाना लोगों का सपना होता है।

दिल्ली केवल राजनेताओं को ही पैदा नहीं करता है बल्कि राजधानी की गलियों ने खेल, विज्ञान, मनोरंजन, साहित्य और शिक्षा जगत के कई नायाब हीरों को जन्म दिया है, जिन्होंने विश्वपटल पर भारत का सीना चौड़ा किया है।
ये हैं दिल्ली के टॉप 5 कॉलेज (Top 5 colleges of Delhi)
सेंट स्टीफन कॉलेज (St. Stephen's College): ये दिल्ली का नामीगिरामी कॉलेज है, जो कि दिल्ली विश्वविद्यालय के उत्तरी परिसर में स्थित है। यह कॉलेज अपने कला, विज्ञान और वाणिज्य पाठ्यक्रमों के लिए प्रसिद्ध है। इस कॉलेज में दाखिला मिलना आसान नहीं है, ये कॉलेज भले ही समय चक्र में काफी प्राचीन हो लेकिन इसने अपनी शिक्षा और अनुशासन से कोई समझौता आज तक नहीं किया है।
श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC): अपनी उत्कृष्ठ शिक्षा के लिए मशहूर इस कॉलेज में एडमिशन के लिए देश के कोने-कोने से स्टूडेंट आते हैं। कॉमर्स और इकोनॉमिक्स की पढ़ाई के लिए यह कॉलेज पूरे देश के बेस्ट क़ॉलेजों में से एक है। एसआरसीसी में छात्रों को उत्कृष्ट फैकल्टी, शानदार इंफ्रास्ट्रक्चर और बेहतरीन प्लेसमेंट के मौके भी मिलते हैं।
ये हैं राष्ट्रीय राजधानी के टॉप कॉलेज (Top 5 colleges of Delhi)
लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर वूमेन (LSR): महिला शिक्षा के क्षेत्र में लेडी श्रीराम कॉलेज ने शानदार नाम कमाया है। यह कॉलेज कला, कॉमर्स और मीडिया स्टडीज के लिए लोकप्रिय है।
हंसराज कॉलेज (Hansraj College): DU का यह कॉलेज विज्ञान, कला और वाणिज्य विषयों के लिए भी मशहूर है। यहां के पढ़े लोग भी उत्कृष्ठ क्षेत्रों में योगदान दे रहे हैं। यहां के छात्रों को प्रतिष्ठित कंपनियों में प्लेसमेंट मिलता है।
मिरांडा हाउस (Miranda House): भारत के सर्वश्रेष्ठ कॉलेजों में कई बार अपनी जगह बनाने वाला ये कॉलेज अपनी पढ़ाई के लिए पूरे देश में लोकप्रिय है। दिल्ली विश्वविद्यालय से संबद्ध मिरांडा हाउस केवल महिला छात्रों के लिए है। आपको बता दें कि दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा की नईनवेली पत्नी हिमानी मोर भी इसी कॉलेज से पढ़ हुई हैं।
आज के सेगमेंट में बस इतना ही.... फिर हाजिर होंगे कुछ और रोचक जानकारी के साथ। आपको ये सेगमेंट कैसा लगा? कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। देश-दुनिया की तमाम जानकारी के लिए बने रहिए वनइंडिया हिंदी के साथ।
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।












Click it and Unblock the Notifications