Swiss Flight A330: टेकऑफ करते ही स्विस फ्लाइट के इंजन में लगी आग, 232 लोग थे सवार, मचा हड़कंप, एडवाइजरी जारी
Swiss Flight A330: रविवार को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उस वक्त हड़कंप मच गया जिस वक्त ज्यूरिख जाने वाली स्विस एयर के ईंजन में आग लग गई, इस फ्लाइट में 232 लोग सवार थे, इस घटना में 4 यात्री घायल भी हुए हैं।
समाचार एजेंसी PTI की रिपोर्ट के अनुसार, A330 विमान (फ़्लाइट LX147) ज्यूरिख जा रही स्विस एयर की उड़ान संख्या LX147 ने इंजन में आग लगने के बाद रद्द कर दिया। एयरलाइन ने यात्रियों के लिए वैकल्पिक यात्रा की व्यवस्था की है।

यह घटना रविवार रात लगभग 1 बजे के ठीक बाद हुई। टेकऑफ के दौरान इंजन में खराबी आने के कारण विमान के बाईं ओर लैंडिंग गियर के पास से धुआं निकलता देखा गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए, फ्लाइट क्रू ने तुरंत टेकऑफ रोक दिया और रनवे पर आपातकालीन निकासी प्रक्रियाओं को सक्रिय किया।
'टेकऑफ करते ही विमान के एक इंजन में खराबी आई'
एयरलाइन के प्रवक्ता ने बताया कि 'भारतीय समयानुसार रात 1 बजे के ठीक बाद, टेकऑफ करते ही विमान के एक इंजन में खराबी आ गई। चालक दल ने टेकऑफ रद्द कर दिया और सभी यात्रियों और चालक दल को आपातकालीन दरवाजे के माध्यम से विमान से सुरक्षित बाहर निकाला गया। 4 यात्री जिन्हें चोट आई है, उनका इलाज किया जा रहा है।'
Yes everyone is safe, only minor injuries to few. They have arranged hotel stay and alternate flights.
— Ishan Jain (@JainIshan316) April 26, 2026
यात्री ईशान जैन ने इस घटना के वीडियो और तस्वीरें एक्स (पहले ट्विटर) पर साझा कीं। उन्होंने कहा कि ' सभी सुरक्षित हैं, कुछ को मामूली चोटें आई हैं। एयरलाइन ने होटल में रुकने और वैकल्पिक उड़ानों की व्यवस्था की है।'
दिल्ली एयरपोर्ट पर आपातकाल घोषित
मान कंपनी ने कहा कि 'वह यात्रियों के लिए वैकल्पिक प्रबंध कर रही है, और स्विस तकनीकी विशेषज्ञ विमान की जांच के लिए जल्द ही दिल्ली पहुंचेंगे।' दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) ने सूचित किया कि 'इस घटना के मद्देनजर रविवार तड़के पूर्ण आपातकाल घोषित कर दिया गया था। सभी निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल का तुरंत पालन किया गया और यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया, जबकि हवाई अड्डे का संचालन अप्रभावित रहा।'
Around 2 am today, the takeoff of Swiss Air Flight LX147 (Delhi-Zurich) was aborted after smoke was observed from the left-side wheel. An Emergency declared by the crew. There were a total of 232 passengers onboard. 4 passengers sustained minor injuries during evacuation via… https://t.co/qiTy1UsquV
— ANI (@ANI) April 26, 2026
#WATCH | Delhi: Around 2 am today, the takeoff of Swiss Air Flight LX147 (Delhi-Zurich) was aborted after smoke was observed from the left-side wheel. An Emergency was declared by the crew. There were a total of 232 passengers on board. 4 passengers sustained minor injuries… pic.twitter.com/lRun2saCSY
— ANI (@ANI) April 26, 2026












Click it and Unblock the Notifications