होली के मौके पर दिल्ली में पसरा सन्नाटा, सड़कें सूनी, गलियां खाली

नई दिल्ली: पूरे देश में रंगों का त्योहार होली मनाई जा रही है। हालांकि इस बार होली का रंग कोरोना ने थोड़ा फीका कर दिया है। कोरोना के कारण इस बार होली सावधानी यानी मास्क, सोशल डेस्टिंसिंग के साथ खेली जा रही है। होली पर वो रंग नहीं दिख रहा, जो हर साल दिखाई देता है। देश की राजधानी दिल्ली की सड़कें सूनी पड़ी हुई हैं। पूरी दिल्ली में सन्नाटा पसरा हुआ है। लोग घरों में रहकर होली मना रहे हैं। क्योंकि इस बार सार्वजनिक जगहों पर होली मनाने पर पाबंदी लगाई गई है।

Streets in Delhi deserted

Recommended Video

    Holi 2021: Holi खेलने Mathura पहुंचे लाखों लोग, दिखा मंदिर का गजब नजारा | वनइंडिया हिंदी

    तस्वीरें दिल्ली के बाराखंभा रोड की है। फोटो में साफ देखा जा सकता है कि होली के मौके पर चहल-पहल देखे जाने वाली जगहों पर कैसे सन्नाटा पसरा हुआ है। दिल्ली में सड़कें वीरान दिख रही है। कभी ना रूकने वाली दिल्ली में इस बार फिर होली का रंग फीका हो गया है। दिल्ली मेट्रो सर्विस भी दोपहर 2.30 बजे के बाद शुरू होगी।

    दिल्ली के पुलिस आयुक्त दिल्ली पुलिस कमिश्नर एसएन श्रीवास्तव ने बताया कि दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण(DDMA) की गाइडलाइंस में त्योहारों को सार्वजनिक स्थानों पर नहीं मनाकर अपने घरों पर मनाने के लिए कहा गया है, जिससे कोरोना का फैलाव नहीं हो। अब तक कहीं से उल्लंघन की सूचना नहीं मिली है। इसके लिए मैं दिल्लीवासियों को धन्यवाद देता हूं। आपको बता दें कि सार्वजनिक स्थानों पर होली बैन की गई है। अगर कोई इसका उल्लंघन करता हुआ दिखाई दिया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+