वीर्य से भरे गुब्बारे फेंके जाने को लेकर दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर पर छात्राओं का प्रदर्शन

नई दिल्ली। दिल्ली में कथित तौर छात्रा पर वीर्य से भरा गुब्बारा फेंके जाने की घटना को लेकर जीसस एंड मैरी कॉलेज की छात्राओं और अध्यापकों ने पुलिस हेडक्वार्टर पर विरोध प्रदर्शन किया। छात्रा का आरोप है कि वो बस में थी तभी कुछ लोगों ने बाहर से वीर्य से भरे गुब्बारे उसे मारे। छात्रा का कहना है कि इस तरह से एक अजनबी का गुब्बारा मारना अस्वीकार्य है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

दिल्ली में हाल ही में हो चुके ऐसे दो मामले

दिल्ली में हाल ही में हो चुके ऐसे दो मामले

छात्रा पर वीर्य से भरा गुब्बारा फेंके जाने के दो मामले हाल ही में सामने आए हैं। होली खेलने के नाम पर ये बदतमीजी की गई है। लेडी श्रीराम कॉलेज की छात्रा पर गुब्बारा फेंका गया। वहीं दिल्ली के अमर कॉलोनी में एक बार फिर डीयू छात्राओं पर वीर्य से भरा गुब्बारा फेंका गया। हैरानी की बात ये है कि दूसरे मामले में छात्राओं पर ये गुब्बारा एक लड़की ने फेंका है। लड़की के परिवार वालों ने छात्राओं से लिखित तौर पर माफी मांगी है।

लेडी श्रीराम कॉलेज की छात्रा पर फेंका गया गुब्बारा

लेडी श्रीराम कॉलेज की छात्रा पर फेंका गया गुब्बारा

दिल्ली में हुड़दंगियों ने डीयू के लेडी श्रीराम की दो छात्राओं पर वीर्य से भरा गुब्बारा फेंका। छात्रा ने बताया कि वो अपनी दोस्त के साथ अपने घर लौट रही थी जब उसपर गुब्बारा फेंका गया। 'मैं और मेरी दोस्त अपने घर लौट रही थी जब गुब्बारा मेरे सिर पर लगा। ऐसा लग रहा था कि उसमें वीर्य भरा हुआ था क्योंकि वो काफी चिपचिपा था। हम तुरंत उस दिशा में दौड़े जहां से गुब्बारा फेंका गया लेकिन वहां केवल मकान मालिक मौजूद थे। हमने पुलिस में अपना बयान दर्ज करा दिया है।'

सोशल मीडिया पर दी छात्रा ने जानकारी

सोशल मीडिया पर दी छात्रा ने जानकारी

इससे पहले पूर्वोत्तर की रहने वाली छात्रा ने 24 फरवरी को अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा, 'मैं अमर कालोनी मार्केट में अपने एक मित्र के साथ एक कैफे में दोपहर लंच के लिए गई थी, जब मैं शाम 5 बजे रिक्शे से वापस आ रही थी तो कुछ लोगने मुझ पर गुब्बारा फेंक कर मारा। गुब्बारा मेरे कूल्हे पर फूट गया और तरल पदार्थ कपड़े पर चिपक गया। उन्होंने उस समय इस पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया, लेकिन सूखने के बाद काले कपड़े पर सफेद दाग उभर आए। मैं अनुमान नहीं लगा सकी कि असल में यह क्या था। उसमें एक अजीब तक की गंध आ रही थी ये साफ था कि वो पानी नही है। जब मैं अपने हॉस्टल लौटी तो मेरी एक फ्रेंड ने स्पर्म फेंकने की बात बताई। तब मुझे इसे एहसास हुआ कि वो क्या है। मैं अजीब तरह के गुस्से, घिन्न, घृणा से भर गई।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+