दिल्ली न्यूज़ के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
Oneindia App Download

दिल्ली में 13 दिनों बाद 40 डिग्री के नीचे आया तापमान, इस दिन हो सकती है बारिश

Google Oneindia News

नई दिल्ली, 14 जून: 13 दिनों तक भीषण लू के बाद मंगलवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, सफदरजंग वेधशाला में आज दिल्ली का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के नीचे दर्ज किया गया। वहीं दिल्ली का न्यूनतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। सोमवार को सफदरजंग में अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।

Delhis max temperature falls below 40°C first time in 13 days

मौसम विभाग ने दिल्ली में येलो अलर्ट जारी किया है। अगले छह दिनों (20 जून तक) के लिए आंधी या हल्की बारिश की चेतावनी जारी की है। इसमें यह भी कहा है कि आने वाले दिनों में लगातार पश्चिमी विक्षोभ और निचले स्तर की पूर्वी हवाओं के चलते दिल्ली वालों को गर्मी से राहत मिलेगी। रविवार तक पारा 35 डिग्री सेल्सियस तक गिरने का अनुमान है। एक जून से मानसून का मौसम शुरू होने के साथ इस बार राजधानी में कोई बारिश दर्ज नहीं की गई है। आमतौर पर दिल्ली में जून महीने के पहले 13 दिनों में 13.8 मिमी बारिश होती है।

नवीनतम आईएमडी बुलेटिन के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ और पूर्वी हवाओं से दिल्ली और उसके आसपास के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 16 से 18 जून के बीच काफी व्यापक तौर पर वर्षा होने की उम्मीद है।स्काईमेट के उपाध्यक्ष (जलवायु परिवर्तन और मौसम विज्ञान) महेश पलावत ने कहा कि मानसून के 27 जून अथवा उससे एक दो दिन पहले दिल्ली पहुंचने की उम्मीद है।

इस साल मानसून के आगमन में देरी के बाद भी अधिकतम तापमान में गिरावट, राहत की बात है। यह आम तौर पर 1 जून से शुरू होता है और दिल्ली में महीने के पहले 13 दिनों में 13.8 मिमी बारिश होती है। राजधानी में इस महीने अभी तक बारिश रिकॉर्ड नहीं हुई है। आईएमडी के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि दिल्ली में इस गर्मी में अब तक 26 दिनों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और उससे अधिक दर्ज किया गया है।

अमेरिका में लोगों को लगा भारतीय चाट का चस्का, इंडियन रेस्तरां 'Chai Pani' को मिला बेस्ट रेस्टोरेंट का अवॉर्डअमेरिका में लोगों को लगा भारतीय चाट का चस्का, इंडियन रेस्तरां 'Chai Pani' को मिला बेस्ट रेस्टोरेंट का अवॉर्ड

राजधानी में भी कम से कम पांच चरणों में घातक हीटवेव देखी गई। सबसे खराब मई के मध्य में जब मुंगेश्वर और नजफगढ़ में आईएमडी के दो मौसम केंद्रों में तापमान 49 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। 2 जून को शुरू हुई नवीनतम हीटवेव में धूल भरी आंधी, और गर्म और शुष्क पश्चिमी हवाएं देखने को मिली है।

Comments
English summary
Delhi's max temperature falls below 40°C first time in 13 days
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X