दिल्ली की वायु गुणवत्ता 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंची, दिवाली तक दमघोंटू हो सकती है हवा

नई दिल्ली, अक्टूबर 30। राजधानी दिल्ली में जैसे-जैसे सर्दी बढ़ रही है, ठीक वैसे-वैसे पॉल्यूशन भी बढ़ता ही जा रहा है। दिल्ली की एयर क्वालिटी शनिवार को 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंच गई, जो शुक्रवार को 'खराब' श्रेणी में थी। सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (सफर) के अनुसार, दिल्ली में पीएम 2.5 और पीएम 10 का स्तर 73 और 138 है। इसके अलावा दिल्ली की ओवर ऑल वायु गुणवत्ता 303 है, जो ' बहुत खराब' श्रेणी में आती है।

Recommended Video

    Delhi की Air Quality बहुत खराब श्रेणी में पहुंची, Diwali तक दमघोंटू हो सकती है हवा | वनइंडिया हिंदी
    शादीपुर का AQI सबसे खराब रहा

    शादीपुर का AQI सबसे खराब रहा

    केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, आनंद विहार में AQI 325 दर्ज किया गया, जो 'बहुत खराब' श्रेणी में है। इसके अलावा जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम पर AQI 293 दर्ज किया गया, जबकि ITO का AQI 270 'खराब' श्रेणी में रहा। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम का AQI 293 'खराब' श्रेणी में रहा, जबकि शादीपुर में AQI 371 'बहुत खराब' श्रेणी में रहा।

    दिवाली तक दिल्ली की हवा और भी खराब होने के आसार

    दिवाली तक दिल्ली की हवा और भी खराब होने के आसार

    आपको बता दें कि दिल्ली में अभी से वायु गुणवत्ता का 'बहुत खराब' श्रेणी में जाना वाकई चिंता की बात है, क्योंकि दिवाली के आसपास दिल्ली में पॉल्यूशन बहुत अधिक बढ़ जाता है। ऐसे में दिवाली तक दिल्ली की आबोहवा और भी खतरनाक होने की आशंका जताई जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिन आसमान साफ रहेगा, लेकिन न्यूनतम तापमान 14 डिग्री तक रहने के आसार हैं।

    वायु गुणवत्ता का स्तर

    वायु गुणवत्ता का स्तर

    आपको बता दें कि एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 0 से 50 के बीच 'अच्छा' माना जाता है। वहीं 51 से 100 के बीच AQI संतोषजनक रहता है। 101 से 200 के बीच मध्यम और 201 से 300 के बीच खराब श्रेणी में रहता है। 301 से 400 के बीच AQI 'बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच AQI 'गंभीर' श्रेणी में होता है।

    दिल्ली-एनसीआर में आज मौसम का अनुमान

    दिल्ली-एनसीआर में आज मौसम का अनुमान

    मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में शनिवार को आसमान वैसे तो साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इसके अलावा सुबह के समय थोड़ी ह्यूमिडिटी रहने का अनुमान था। शुक्रवार को सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 94 फीसदी दर्ज की गई थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+