दिल्ली की हवा हुई जहरीली, AQI पहुंचा 436, NCR की भी हालत खराब: SAFAR

नई दिल्ली, 07 अक्टूबर। दिवाली के दो दिन बाद भी देश के दिल यानी कि दिल्ली की आबो-हवा में बिल्कुल भी सुधार देखने को नहीं मिल रहा है। रविवार को भी राजधानी की हवा 'गंभीर श्रेणी' में है। आज भी यहां का AQI 436 है, जो कि 'खतरनाक' श्रेणी' में आता है। हालांकि मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि आज दिल्ली में तेज हवा चलने का अनुमान है, जिसकी वजह से प्रदूषण से लोगों को राहत मिलेगी और हवा की क्वाविटी बेहतर होगी। आपको बता दें कि पहले से ही प्रदूषण की मार सह रहे दिल्ली को दिवाली की पटाखों ने बुरी तरह से प्रदूषित कर दिया है,जिसकी वजह से यहां हवा की क्वालिटी काफी खराब हो गई है।

 दिल्ली की हवा हुई जहरीली, AQI पहुंचा 436, NCR की भी हालत खराब: SAFAR

दिवाली के दो दिन बाद, दिल्ली के अस्पतालों में सांस लेने में तकलीफ और आंखों में जलन के साथ आने वाले रोगियों की संख्या में वृद्धि देखी जा रही है।विशेषज्ञों के अनुसार, दिल्ली में पटाखोंके साथ-साथ पड़ोसी राज्यों में पराली जलाने की घटना ने इस साल स्थिति और खराब कर दी है। आकाश हेल्थकेयर की डॉक्टर परिणीता कौर ने कहा: "दिवाली के बाद, हमने सांस की बीमारियों के रोगियों में वृद्धि देखी है। मरीजों को खांसी, सीने में जकड़न और नाक बंद होने की शिकायत आ रही है।"

'डार्क रेड जोन' में NCR

केवल दिल्ली ही नहीं बल्कि पूरे एनसीआर की हवा इस वक्त प्रदूषित है। शनिवार को गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा समेत एनसीआर के कई शहर 'डार्क रेड जोन' में दर्ज किए गए। कल गाजियाबाद का AQI 466, ग्रेटर नोएडा का AQI 414, नोएडा में AQI 461, फरीदाबाद में AQI 449, बल्लभगढ़ का AQI 431 और गुरुग्राम में AQI 456 दर्ज किया गया, जो कि अच्छा संकेत नहीं है। गौरतलब है कि AQI वह संख्या है जिसका इस्तेमाल सरकारी एजेंसियां वायु प्रदूषण के आंकलन के लिए करती हैं।

 दिल्ली की हवा हुई जहरीली, AQI पहुंचा 436, NCR की भी हालत खराब: SAFAR

ये है पैमाना

  • शून्य से 50 के बीच एक्यूआई 'अच्छा'
  • 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक'
  • 101 और 200 को 'मध्यम'
  • 201 और 300 को 'खराब'
  • 301 और 400 के बीच 'बहुत खराब'
  • 401 और 500 को अति 'गंभीर'

वायु गुणवत्ता का पूर्वानुमान लगाने वाली एजेंसी केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सफर (SAFAR) ने पहले ही हिदायत दी थी कि दिवाली के बाद दिल्ली-एनसीआर का तापमान गिरेगा और प्रदूषण बढ़ने की संभावना है ऐसे में सबको काफी सचेत रहने की जरूरत है। क्योंकि प्रदूषण बढ़ने के साथ-साथ कोरोना के मामले भी बढ़ सकते हैं ऐसे में सबको को अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना बहुत ज्यादा जरूरी है।

मानव स्वास्थ्य पर वायु प्रदूषण का प्रभाव

  • वायु प्रदूषण की वजह से इंसान बहुत सारी गंभीर बीमारियों का शिकार हो सकता है।
  • उसे आंखों, नाक, मुंह और गले की जलन हो सकती है।
  • उसे सिरदर्द और चक्कर आना जैसी बीमारी हो सकती है।
  • अस्थमा के मरीजों को काफी सावधान रहने की जरूरत होती है।
  • पल्मोनरी कैंसर - कार्सिनोजेन रसायनों की एक श्रृंखला के कारण होता है जो साँस द्वारा शरीर में प्रवेश करते हैं।
  • मेसोथेलियोमा - एक विशेष प्रकार का फेफड़े का कैंसर है।
  • ल्यूकेमिया -रक्त कैंसर जो आमतौर पर बेंजीन वाष्प के संपर्क में आने से जुड़ा होता है
  • कार्डियोवैस्कुलर समस्याएं, हृदय रोग और स्ट्रोक
  • न्यूरोबिहेवियरल विकार - वायु विषाक्त पदार्थों के कारण ये रोग पनपता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+