दिल्ली में तीसरे दिन कोरोना से किसी की मौत नहीं, सिर्फ 35 नए मामले दर्ज
नई दिल्ली, 03 सितंबर: कोरोना की दूसरी लहर से अब देश की राजधानी दिल्ली पूरी तरह से उभर चुकी है। दिल्ली में पिछले कई दिनों से कोरोना के नए मामलों में बड़ी गिरावटी दर्ज की जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को भी दिल्ली के नए मामलों में कमी देखने को मिली। दिल्ली ने पिछले 24 घंटों में कोरोना के 35 नए मामले सामने आए। वहीं इस जानलेवा बीमारी से 17 मरीज भी रिकवरी हुए है। इसके साथ ही किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई, जो आज भी सुखद खबर है।

दिल्ली में शुक्रवार को लगातार तीसरा दिन है, जब किसी भी कोरोना मरीज की मौत की खबर नहीं है। वहीं अगर मौत के कुल आंकड़ों पर नजर डालें तो दिल्ली में अब तक 25,082 लोगों की कोरोना के कारण सांसें टूटी हैं। मौजूदा वक्त में संक्रमण दर 0.05 फीसदी है। साथ ही सक्रिय कोरोना मरीजों की बात करें तो यह आंकड़ा सिर्फ 362 है, वहीं रिकवरी रेट लगातार चौथे दिन 98.23 फीसदी है। कोरोना के अब तक दिल्ली में 14,12,430 लोग रिकवरी हो चुके हैं। कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 14,37,874 हो गया है।
Delhi reports 35 fresh COVID cases and 17 recoveries in the last 24 hours
Active cases: 362
— ANI (@ANI) September 3, 2021
Total recoveries: 14,12,430
Death toll: 25,082 pic.twitter.com/0fJ70VeRGw
वहीं इससे पहले गुरुवार को दिल्ली में कोरोना के सिर्फ 39 केस दर्ज हुए थे और मंगलवार को 36 मामले सामने आए थे। दिल्ली में कुल सक्रिय मरीज 362 में से 83 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। इसके अलावा टेस्ट के आकंड़ों पर नजर डालें तो पिछले 24 घंटों में 63,812 कोरोना टेस्ट किए गए। गौर करने वाली बात एक यह भी यह है कि दिल्ली में कोरोना की दूसरी लहर के बाद ऐसा 22वीं बार हुआ है, जब एक दिन में कोई भी मौत नहीं हुई, जो एक अच्छी खबर है।












Click it and Unblock the Notifications